पीआरएसआई ने मनाया पीआर दिवस
हैदराबाद, पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया की हैदराबाद शाखा द्वारा आज राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन तेलुगु विश्वविद्यालय परिसर में किया गया।
पीआर दिवस कार्यक्रम में सिंगरेणी कोलरीज कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक एन. बलराम ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता के नेतृत्व वाली प्रौद्योगिकी क्रांति जीवन के हर पहलू को प्रभावित करने जा रही है, लेकिन लोगों को चाहिए कि जिम्मेदारी और नैतिकता को ध्यान में रखते हुए इसका उपयोग करें।
पीआर दिवस पर हैदराबाद में विशेष कार्यक्रम आयोजित
जनसंपर्क और कॉर्पोरेट संचार पेशेवरों को संबोधित करते हुए एन. बलराम ने कहा कि हम एआई के युग में गर्दन तक गहरे उतर गये हैं। इंटरनेट के व्यापक प्रभाव ने हमारी दुनिया को और संकुचित कर दिया है। एक ऐसा परिदृश्य बना दिया है, जहाँ अनुकूलन केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि अस्तित्व और सफलता के लिए आवश्यक है। इसलिए इसका सदुपयोग सीखना ज़रूरी है। उन्होंने एससीसीएल में श्रमिकों, कर्मचारियों और अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी के साथ किए गए विभिन्न अभिनव उपायों के बारे में जानकारी दी। महिंद्रा विश्वविद्यालय में स्कूल
ऑफ डिजिटल मीडिया एंड कम्युनिकेशंस के डीन प्रो. शशिधर एन. ने एआई के आसपास के नैतिक पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि लोगों से विश्वास खोए बिना एआई का उपयोग करने पर ज़ोर दिया। पीआरएसआई के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृष्णा बाजी ने सत्र की अध्यक्षता की। पीआरएसआई एनसी के सदस्य मोहन राव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजीत पाठक का संदेश पढ़कर सुनाया। पीआरएसआई हैदराबाद चैप्टर के चेयरमैन डॉ. एस. रामू और सचिव डॉ. के. यादागिरी ने अतिथियों को सम्मानित किया।
यह भी पढ़ें– हैदराबाद एयरपोर्ट एएसक्यू बेस्ट एयरपोर्ट अवार्ड
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





