पंजाब में बस दुर्घटना : छह श्रद्धालुओं की मौत, 21 घायल
चंडीगढ़, पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां आनंदपुर साहिब से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी एक बस मंगलवार रात दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हो गए। यह घटना बस्सी पठाना के मोरिंडा-चुन्नी रोड पर हिम्मतपुरा के पास हुई, जब श्रद्धालु बैसाखी के मौके पर आनंदपुर साहिब से माथा टेककर घर लौट रहे थे।
आनंदपुर साहिब से श्रद्धालुओं को लेकर लौट रही एक बस पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में पलट गई, जिससे उसमें सवार छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। यह घटना मंगलवार रात करीब 10 बजे बस्सी पठाना के मोरिंडा-चुन्नी रोड क्षेत्र में हिम्मतपुरा के पास हुई। बस में सवार श्रद्धालु फतेहगढ़ साहिब के मेन माजरी के निवासी थे और बैसाखी के अवसर पर रूपनगर जिले के आनंदपुर साहिब से मत्था टेकने के बाद लौट रहे थे।
यह भी पढ़े : गुजरात के सुरेंद्रनगर में ट्रक की चपेट में आने से सात लोगों की मौत
पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस में कोई खराबी आ गई थी जिसके बाद वह सड़क पर पलट गई। फतेहगढ़ साहिब के पुलिस उपाधीक्षक राज कुमार ने बताया कि इस घटना में एक महिला सहित छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।(भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



