आर. स्मरण और आंद्रे सिद्धार्थ दलीप ट्रॉफी फाइनल में साउथ जोन टीम में शामिल

Ad

बेंगलुरू, कर्नाटक के प्रतिभाशाली बल्लेबाज रविचंद्रन स्मरण और तमिलनाडु के आंद्रे सिद्धार्थ को रविवार को दलीप ट्रॉफी फाइनल के लिए दक्षिण क्षेत्र की टीम में शामिल किया गया। दक्षिण क्षेत्र 11 सितंबर से बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस मैदान पर होने वाले पाँच दिवसीय खिताबी मुकाबले में मध्य क्षेत्र से भिड़ेगा।

बाईस वर्षीय स्मरण और 19 वर्षीय सिद्धार्थ सेमीफाइनल चरण के दौरान स्टैंडबाई (वैकल्पिक खिलाड़ी) सूची में थे और अब जब उन्हें मुख्य टीम में पदोन्नत किया गया है। हैदराबाद के अनिकेत रेड्डी और पुडुचेरी के अजय रोहेरा को स्टैंडबाई के रूप में शामिल किया गया है।

Ad

यह भी पढ़े: भारत ने कंपाउंड तीरंदाजी में पहला विश्व स्वर्ण जीता

एन. जगदीशन और देवदत्त पडिक्कल को लखनऊ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो अनौपचारिक टेस्ट मैचों के लिए भारत ए टीम में शामिल के जाने के बाद स्मरण और सिद्धार्थ को मुख्य टीम में शामिल किया गया था। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button