राजा सिंह को फिर मिली जान से मारने की धमकी
हैदराबाद, गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह को एक बार फिर से फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई। राजा सिंह ने बताया कि आज दोपहर के समय 3.30 बजे फोन नंबर 919434154614 तथा 3.54 बजे फो नंबर 918986512926 से उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।
पुलिस पर उदासीनता का आरोप, विधायक ने जताई नाराजगी
कॉलर ने धमकी भरे लहजे में आज नहीं तो कल किसी भी तरह से हत्या करने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी नहीं बेचने की जिक्र किया। हिन्दी मिलाप द्वारा शिकायत के बारे में पूछने पर विधायक ने बताया कि उनके द्वारा कई बार पुलिस महानिदेशक, नगर पुलिस आयुक्त, सीसीएस पुलिस से शिकायत की गई, पुलिस के ढीले रवैये को देखकर वे अब इस तरह की धमकियों की शिकायत भी नहीं कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि वे देश धर्म की रक्षा, क्षेत्र के विकास के लिए हर बाधा को पार करने के लिए तैयार है।
Now you can get the latest stories from DailyHindiMilap on our Social Media Handles every day. Click to follow Daily Hindi Milap Facebook page, Instagram and Twitter.
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



