राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज बर्गर पर जुर्माना

नई दिल्ली, राजस्थान रॉयल्स को बुधवार 22 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के 32वें मैच में जीत जरूर मिली, लेकिन टीम के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने जुर्माना ठोक दिया। साथ ही साथ नांद्रे बर्गर को एक और सजा मिली है। आईपीएल के उनके अनुशासन रिकॉर्ड में एक डेमेरिट पॉइंट जोड़ दिया गया है। बीसीसीआई ने आईपीएल मैच में लखनऊ के खिलाफ एक गलत हरकत के लिए नांद्रे बर्गर पर मैच फीस का 10 फीसदी जुर्माना लगाया है।
IPL कोड ऑफ़ कंडक्ट तोड़ने के लिए एक डेमेरिट पॉइंट भी जमा
आईपीएल की ओर जारी मीडिया रिलीज में बताया गया है कि राजस्थान रॉयल्स (RR) के बॉलर नांद्रे बर्गर पर मैच फीस का 10 परसेंट जुर्माना लगाया गया है और बुधवार को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ अपनी टीम के मैच के दौरान IPL कोड ऑफ़ कंडक्ट तोड़ने के लिए एक डेमेरिट पॉइंट भी जमा किया गया है।
नांद्रे बर्गर ने आर्टिकल 2.5 के तहत लेवल 1 का अपराध मान लिया है – जो मैच में किसी दूसरे खिलाड़ी का अपमान करने वाली भाषा, हरकतें या इशारे करने या आक्रामक रिएक्शन भड़काने से जुड़ा है – और मैच रेफरी की सजा मान ली है। कोड ऑफ़ कंडक्ट के लेवल 1 उल्लंघन के लिए, मैच रेफरी का फैसला आखिरी और मानने वाला होता है। बर्गर ने अपनी सजा को स्वीकार कर लिया है। ऐसे में इस पर आगे कोई सुनवाई नहीं होगी।
हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चला है कि नांद्रे बर्गर ने आखिर कब और कहां किस तरह की गलती की। माना जा रहा है कि जब उन्होंने मिचेल मार्श को आउट किया तब शायद उन्होंने मार्श को आउट करने के बाद कुछ बोला या इशारा किया। इसको मैदानी अंपायरों ने पकड़ा और फिर मैच रेफरी से उनकी रिपोर्ट की गई। मैच रेफरी ने उन्हें मैच के बाद सजा दी है।
बर्गर ने चटकाए दो विकेट
नांद्रे बर्गर ने कमाल की गेंदबाजी लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ की। पहले तो उन्होंने कप्तान ऋषभ पंत को आउट किया और फिर खतरनाक दिख रहे मिचेल मार्श को चलता किया। इस तरह 4 ओवर में 27 रन देकर दो विकेट उन्होंने निकाले। मिचेल मार्श ने इस मैच में बर्गर के खिलाफ चौके-छक्के लगाए थे। यहां तक कि आउट होने से ठीक पहले भी मार्श ने छक्का जड़ा था। फिर जब बर्गर ने मार्श को आउट किया तो शायद वे अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए और मैदान पर मार्श को कुछ बोल दिया।(भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





