राजस्थान : उत्तरी हवाओं के प्रभाव से ज्यादातर हिस्सों में तापमान में गिरावट
जयपुर, राजस्थान में मौसम ने अचानक करवट ली है। उत्तर भारत से चल रही ठंडी हवाओं के कारण राज्यभर में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और कई इलाकों में सर्दी का असर महसूस होने लगा है। जयपुर, राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस तक नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।
मौसम विभाग ने बताया कि उत्तरी हवाओं के प्रभाव के कारण राजस्थान में तापमान कम हुआ है। विभाग के अनुसार, वर्तमान में उत्तरी हवाओं के प्रभाव से राज्य के अधिकांश भागों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान सामान्य से दो से सात डिग्री सेल्सियस तक कम हुआ है। बृहस्तीवार को सीकर में न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे कम था।
यह भी पढ़े : हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी
जयपुर स्थित मौसम केंद्र के अनुसार, राज्य के सभी भागों में एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा। विभाग ने बताया कि अगले 48 घंटों के दौरान तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने और उसके बाद धीरे-धीरे दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने का अनुमान है। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



