‘राजस्थानी होरियाँ एवं डांडिया’ कार्यक्रम सम्पन्न

हैदराबाद, राजस्थानी सैनिक क्षत्रिय माली संघ, कोलसावाड़ी, बेगम बाजार द्वारा शील सप्तमी के उपलक्ष्य में राजस्थानी होरियाँ एवं डांडिया कार्यक्रम का आयोजन तेलंगाना राजस्थानी माली समाज ट्रस्ट द्वारा प्रस्तावित भवन निर्माण स्थल मल्लन्ना स्वामी मंदिर के समीप, शमशाबाद में किया गया। उक्त जानकारी आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में मंत्री राधाकिशन परिहार द्वारा दी गई।

अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जयनारायण टाक (पूर्व मंत्री, माली समाज) तथा विशेष अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गेहलोत, भाजपा संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, सम्माननीय अतिथियों के रूप में गोशामहल विधायक टी. राजा सिंह, समाज सेवी जयनारायण साँखला, गोवर्धन कच्छवाहा, जियाराम कच्छवाहा, अमरचन्द साँखला, नेमीचन्द कच्छवाहा, हरिकिशन भाटी, शमशाबाद की पूर्व चेयरमैन सुषमा महेन्दर रेड्डी व के. बालराजू उपस्थित थे। अतिथियों ने कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रंशसा की।

यह भी पढ़ें… आर्मी कॉलेज ऑफ डेंटल साइंस में 19वाँ स्नातक समारोह आयोजित

उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे वह राजस्थान की धरती पर राजस्थानी डांडिया का लुफ्त उठा रहे हैं। मुख्य अतिथि जयनारायण टाक, विशेष अतिथि राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गेहलोत, भाजपा संगठन महामंत्री चंद्रशेखर व विधायक टी. राजा सिंह का स्वागत राजस्थानी सैनिक क्षत्रिय माली संघ का अध्यक्ष रामवल्लभ भाटी ने किया।

अन्य सम्माननीय अतिथियों का स्वागत संघ के अन्य पदाधिकारियों राधाकिशन परिहार, जयनारायण पंवार, त्रिलोकचन्द भाटी, रामकिशोर कच्छवाहा, देवेन्द्र साँखला, पुरुषोत्तम टाक, रामकिशोर गेहलोत, अविनाश देवड़ा एवं अन्य समाज बन्धुओं द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के अन्तर्गत समाज बन्धुओं ने ढोल नगाड़ों व मधुर संगीत के साथ होरियाँ, राजस्थानी डांडिया नृत्य एवं महिलाओं द्वारा गरबा डांडिया का आनन्द लिया। सहभोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button