गांधीनगर में सुशासन के लिए एआई पर क्षेत्रीय सम्मेलन आयोजित
गुजरात, इंडिया एआई मिशन, गुजरात सरकार और आईआईटी गांधीनगर के सहयोग से महात्मा मंदिर, गांधीनगर में 11 दिसंबर 2025 को एक महत्वपूर्ण क्षेत्रीय पूर्व-शिखर सम्मेलन आयोजित किया , यह कार्यक्रम फरवरी 2026 में नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में होने वाले इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के लिए आधार तैयार करेगा।
इस सम्मेलन का उद्देश्य सुशासन, सामाजिक विकास और डिजिटल भारत के लिए एआई-आधारित समाधानों को बढ़ावा देना है। इसमें वरिष्ठ नीति निर्माता, शोधकर्ता, टेक कंपनियों के विशेषज्ञ और उद्योग जगत के दिग्गज एक साथ शामिल होंगे और एआई-चालित आर्थिक व सामाजिक परिवर्तन पर विचार-विमर्श करेंगे।

विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल, उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अर्जुनभाई मोढवाडिया, मुख्य सचिव मनोज कुमार दास, केंद्र सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव और एनआईसी महानिदेशक अभिषेक सिंह, तथा गुजरात सरकार की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सचिव सुश्री पोनुगुमातला भारती सहित कई विशिष्ट नेता और अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
एआई से जुड़े प्रमुख सत्र
“सुशासन के लिए एआई: भारत के डिजिटल भविष्य का सशक्तिकरण” विषय पर आधारित यह कार्यक्रम माइक्रोसॉफ्ट, गूगल क्लाउड, आईबीएम रिसर्च, एनवीडिया, ओरेकल, एडब्ल्यूएस और भाषिनी के विशेषज्ञों द्वारा संचालित कई सत्रों की मेजबानी करेगा। प्रमुख विषयों में शामिल हैं
शासन और सार्वजनिक सेवा वितरण में एआई, शहरी एवं ग्रामीण विकास में एआई-संचालित परिवर्तन, स्मार्ट कृषि और ग्रामीण समृद्धि के लिए एआई, स्वास्थ्य सेवा एवं जन-कल्याण के लिए एआई, फिनटेक और डिजिटल समावेशन, बहुभाषी एआई एवं भाषिनी की भूमिका, जनरेटिव एआई और भविष्य की नवाचार तकनीकें, एआई अनुभव क्षेत्र भी होगा आकर्षण का केंद्र ,इंडिया एआई और डीएसटी गुजरात द्वारा तैयार “एक्सपीरियंस जोन” में स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग और शासन से जुड़ी अत्याधुनिक एआई तकनीकों का लाइव प्रदर्शन किया जाएगा। प्रतिभागियों को नेटवर्किंग और सहयोग के अवसर भी मिलेंगे।
भारत के एआई भविष्य के लिए अहम कदम
गांधीनगर में आयोजित यह क्षेत्रीय प्री-समिट भारत के एआई इकोसिस्टम को अधिक समावेशी, सुरक्षित, विश्वसनीय और जनहित आधारित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यहां साझा किए गए विचार और नीतिगत सुझाव आगामी इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के एजेंडा और परिणामों को सीधे प्रभावित करेंगे, जिससे वैश्विक एआई नेतृत्व में भारत की भूमिका और मजबूत होगी।( PIB)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





