रेखा गुप्ता व मंत्रियों ने रसगुल्ला-झालमुड़ी संग BJP की जीत का जश्न मनाया

नयी दिल्ली, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने असम और पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत का जश्न यहां अपने कैनिबेट सहयोगियों के साथ झालमुड़ी और रसगुल्ला खाकर मनाया। मुख्यमंत्री ने दिल्ली सचिवालय स्थित अपने कार्यालय की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की है जिसमें वह कैबिनेट मंत्रियों प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, कपिल मिश्रा, मंजिंदर सिंह सिरसा और रवींद्र इंद्रराज सिंह के साथ झालमुड़ी और रसगुल्ला खिलाती हुई दिख रही हैं।

गुप्ता ने इस ‘प्रचंड जीत की बधाई’ देते हुए कहा, ‘जीत का जश्न, झालमुड़ी और रसगुल्ला के संग’। गुप्ता ने कहा, “आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश का हर राज्य भगवामय हो रहा है।” उन्होंने कहा कि असम में यह भाजपा की ‘हैट्रिक’ जीत है जबकि पश्चिम बंगाल में भी भाजपा सरकार बन रही है।

बंगाल में BJP सरकार का सपना पूरा, असम में तीसरी जीत

दिल्ली के गृह मंत्री आशीष सूद ने कहा कि भाजपा आखिरकार पश्चिम बंगाल में अपनी सरकार बना रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैबिनेट सहयोगियों के साथ पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में मिली ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया। सूद ने कहा, “ बंगाल जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्मभूमि है। बंगाल में भाजपा की सरकार बनाने का सपना आखिरकार साकार हो गया है। इस निर्णायक चुनावी जीत ने भाजपा को एकमात्र अखिल भारतीय पार्टी के रूप में स्थापित कर दिया है।”

यह भी पढ़े : भाजपा को बंगाल-असम में बढ़त, तमिलनाडु में टीवीके का दमदार प्रदर्शन

सूद ने कहा, “आंतरिक सुरक्षा के दृष्टिकोण से, राज्य वास्तव में महत्वपूर्ण है। इसकी एक बड़ी खुली सीमा है जहां से घुसपैठ होती है।” सूद ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व पर अपना भरोसा जताया है। भाजपा ने असम में लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की है जबकि पश्चिम बंगाल में पार्टी ने ममता बनर्जी के 15 साल के राज को खत्म कर दिया है। वहीं, पुडुचेरी में अखिल भारतीय एन.आर. कांग्रेस (एआईएनआरसी) के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) दोबारा सरकार बन रहा है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button