बंगाल, असम, पुडुचेरी के नतीजे पीएम पर जनता के भरोसे को दर्शाते हैं : सीएम

पणजी, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने भाजपा के पश्चिम बंगाल में संभावित जीत की राह पर अग्रसर होने और असम में भी बढ़त बनाने के बीच सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पार्टी नेतृत्व को बधाई दी। केंद्र शासित क्षेत्र पुडुचेरी में मतगणना जारी रहने के दौरान, ऑल इंडिया एन. आर. कांग्रेस (एआईएनआरसी) के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) भी बढ़त बनाए हुए हैं।

नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सावंत ने कहा कि जनादेश मोदी के नेतृत्व और शासन में लोगों के भरोसे को दर्शाता है। उन्होंने पणजी में पत्रकारों से कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा नीत राजग को बहुमत मिला है। सबसे पहले, मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा और साथ ही पश्चिम बंगाल में हमारे स्थानीय नेतृत्व को बधाई देता हूं।’’

यह भी पढ़े : ममता ने की तृणमूल उम्मीदवारों से मतगणना केंद्र छोड़कर न जाने की अपील

गोवा के मुख्यमंत्री ने राजग को समर्थन देने और इन राज्यों में उसे सरकार बनाने का अवसर देने के लिए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। बंगाल, असम और पुडुचेरी में अभी मतगणना जारी है। सावंत ने कहा, ‘‘मैं प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा जताने और भाजपा नीत राजग को वहां सत्ता संभालने का मौका देने के लिए जनता का तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं। मैं सभी को धन्यवाद देता हूं और सभी को बधाई देता हूं।’’(भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button