रेवंत रेड्डी ने ग्रुप-1 के फैसले पर अपील का आदेश दिया

Ad

हैदराबाद, मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे ग्रुप-1 मुख्य परीक्षा के परिणाम रद्द करने वाले एकल न्यायाधीश के आदेश के खिलाफ उच्च न्यायालय की खंडपीठ में तुरंत अपील करे । उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि भर्ती प्रक्रिया समय पर पूरी हो, इसके लिए हर कानूनी विकल्प तलाशा जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को तेलंगाना लोक सेवा आयोग के अधिकारियों, विधि विभाग और मुख्य सचिव के. रामकृष्ण राव के साथ स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पुनर्परीक्षा का आदेश देने से और देरी होगी और उम्मीदवारों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

रेवंत रेड्डी ने कहा कि पिछली बीआरएस सरकार द्वारा एक दशक में एक भी ग्रुप-1 भर्ती आयोजित न कर पाने के कारण हज़ारों उम्मीदवारों को पहले ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है। इसके विपरीत कांग्रेस सरकार ने सत्ता संभालने के एक साल के भीतर प्रारंभिक और मुख्य दोनों परीक्षाएँ आयोजित कर ली, लेकिन निहित स्वार्थ अब निराधार आरोपों के साथ बाधाएँ खड़ी कर रहे हैं। उन्होंने आगाह किया कि ग्रुप-1 की भर्ती में व्यवधान ग्रुप-2 और ग्रुप-3 के चयनों को भी प्रभावित करेगा, क्योंकि कई उम्मीदवार कई परीक्षाओं में उत्तीर्ण हुए हैं।

Ad

यह भी पढ़ें… गांधी सरोवर परियोजना हेतु रक्षा भूमि मांगी रेवंत रेड्डी ने

जब तक ग्रुप-1 की नियुक्तियाँ अंतिम रूप नहीं ले लेतीं, अन्य श्रेणियों में रिक्तियों को भरना संभव नहीं होगा, क्योंकि उम्मीदवार उच्च-स्तरीय पदों को प्राथमिकता देते हैं। उम्मीदवारों के हितों की रक्षा के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वे आगे बढ़ने के लिए तैयार रहें, जिसमें ज़रूरत पड़ने पर सर्वोच्च न्यायालय का रुख़ करना भी शामिल है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भर्ती प्रक्रिया को पटरी से उतरने से रोकने और तेलंगाना के युवाओं की लंबे समय से लंबित आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए सभी कदम उठाए जाएँगे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button