शादनगर में सड़क हादसा : पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत
हैदराबाद, आज सुबह को शादनगर रोड पर तेज़ रफ्तार वॉटर टैंकर की चपेट में आने से पिता और बेटी की मौत हो गई। मृतकों की पहचान जे. मचेंदर (48) और उनकी बेटी जे. मैत्री (20) के रूप में हुई है।
मैत्री वर्धमान कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, शमशाबाद में बीटेक की छात्रा थी। हादसा सुबह 7.30 बजे हुआ, जब दोनों हैदराबाद-महबूबनगर रोड पर दोपहिया वाहन से अपने घर से कॉलेज जा रहे थे।
यह भी पढ़े: 10वीं की छात्रा ने लगाई छलांग, दोस्तों की कोशिश नाकाम
शादनगर इंस्पेक्टर विजय कुमार के अनुसार, वॉटर टैंकर ने पीछे से उनकी गाड़ी को टक्कर मारी। अधिकारी ने बताया कि मचेंदर अपनी बेटी को कॉलेज छोड़ने जा रहे थे।
टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिर पड़े और वाहन के टायरों से कुचले गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। शादनगर पुलिस ने टैंकर चालक श्रीनू को हिरासत में ले लिया है। मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





