आरटीसी चालक ने किया आत्मदाह का प्रयास, गंभीर
हैदराबाद, वरंगल जिला स्थित नरसमपेट डिपो के आरटीसी चालक शंकर गौड़ ने आत्मदाह का प्रयास किया। मामले में बस चालक की स्थिति गंभीर है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरकार और कर्मचारी संगठनों के बीच बातचीत बेनतीजा रहने से शंकर गौड़ मानसिक तनाव में आ गया था। इसी के चलते उसने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की और गंभीर रूप से झुलसे शंकर गौड़ को तत्काल एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
आरटीसी कर्मचारियों में भारी आक्रोश फैल गया
इस घटना के बाद आरटीसी कर्मचारियों में भारी आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में कर्मचारी डिपो के बाहर धरने पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने उनकी समस्याओं को लेकर सरकार के गंभीर नहीं होने का आरोप लगाया। घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। डिपो के पास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





