वेंकटेश के साथ रुक्मिणी वसंत

वेंकटेश और त्रिविक्रम की जोड़ी की तीसरी फिल्म
प्रमुख निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास स्टार हीरो विक्टरी वेंकटेश के साथ अपनी अगली फिल्म करने जा रहे हैं। यह इस जोड़ी की तीसरी फिल्म है। फिलहाल, इस फिल्म का प्री-प्रोडक्शन कार्यक्रम तेज़ी से चल रहा है।


अब इस फिल्म में नायिका से जुड़ी खबर टॉलीवुड में चर्चा का विषय है। खबर है कि रुक्मिणी वसंत को नायिका के तौर पर चुना गया है। निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास का मानना है कि इस फिल्म की कहानी के हिसाब से रुक्मिणी की जोड़ी वेंकटेश के साथ खूब जमेगी। इसी वजह से रुक्मिणी को चुना गया है।

यह भी पढ़ें– प्रभास की फिल्म द राजा साहब सिनेमाघरों में दस्तक देगी 5 दिसंबर को

यह फिल्म जल्द ही सेट्स पर आएगी। पिछले कुछ समय से रुक्मिणी की फिल्में हिट हो रही हैं। रुक्मिणी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म एसीई में स्टार हीरो विजय सेतुपति के साथ नज़र आई थीं। इस फिल्म में रुक्मिणी के अभिनय की खूब तारीफ हुई।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button