आर.वी. कर्णन ने संभाला जीएचएमसी आयुक्त का पदभार
हैदराबाद, आईएएस अधिकारी आर.वी. कर्णन ने जीएचएमसी आयुक्त के रूप में पदभार संभाल लिया है। मंगलवार सुबह वे जीएचएमसी मुख्यालय पहुंचे, जहाँ निवर्तमान आयुक्त इलंबर्ती ने उन्हें नये आयुक्त के रूप में पदभार सौंपा।
तेलंगाना सरकार द्वारा हाल ही में किए गए आईएएस अधिकारियों के तबादलों में आर.वी. कर्णन को ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम का नया आयुक्त नियुक्त करने के आदेश जारी किये गये थे। स्थानांतरित आयुक्त इलंबर्ती ने आज आर.वी. कर्णन को आधिकारिक रूप से कार्यभार सौंपा। आर.वी. राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निदेशक के रूप में कार्यरत थे। पूरे राज्य में स्वच्छता मानकों का उल्लंघन करने वाले रेस्तरां, पब और आइसक्रीम पार्लरों जैसे खाद्य प्रतिष्ठानों पर व्यापक छापे मारने और खाद्य सुरक्षा के बारे में जनता में जागरूकता फैलाने में कर्णन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
जीएचएमसी आयुक्त के रूप में इलंबर्ती का कार्यकाल काफी कम समय का रहा। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान शहर के विकास, बुनियादी ढांचे के विस्तार और नागरिक सेवाओं में सुधार के लिए कार्य किये। वर्तमान में उन्हें हैदराबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एचएमडीए) के अंतर्गत एमएयूडी के सचिव के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
आज नये आयुक्त के पदभार ग्रहण करने के दौरान जीएचएमसी के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। सभी ने निवर्तमान आयुक्त को विदाई और नये आयुक्त को बधाई दी।
यह भी पढ़ें– तेंदुलकर सहित क्रिकेट दिग्गजों ने की सूर्यवंशी की सराहना
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



