एचसीए दो दिवसीय लीग में साई सत्या ने एलीगेंट को 9 विकेट से हराया

हैदराबाद, शीर्ष क्रम के बल्लेबाज विनमुखराज की बेमिसाल शतकीय पारी के चलते साईसत्या की टीम ने एलीगेंट को 9 विकेटों के अंतर से हैदराबाद क्रिकेट असोसिएशन (एचसीए) दो दिवसीय लीग चैम्पियनशिप के मैच में हराया। यहाँ नगर के विभिन्न मैदानों पर एचसीए द्वारा आयोजित उक्त लीग के एक मैच में एलीगेंट की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 45 ओवरों में 6 विकेट खोकर 250 रन बनाए।

साई सत्या की टीम मात्र 29.2 ओवरों में एक विकेट खोकर निर्धारित लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें विनमुखराज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 89 गेंदों में 11 चौके तथा 19 छक्के की मदद से नाबाद 193 रनों का सैकड़ा जड़ कर अपनी टीम को आसान जीत दिलाई। अन्य मैचों में खालसा ने मारेडपल्ली को, नेशनल सीसी ने हैदराबाद टाइटन्स को, सलीमनगर ने एपेक्स को, चारमीनार ने ऑक्सफोर्ड ब्लूज को हराया।

यह भी पढ़ें… एचसीए लीग में महबूबनगर ने निजाम कॉलेज को 8 विकेट से हराया

उस्मानिया विश्वविद्यालय बनाम भीमा सीसी, इम्पीरियल एवं श्रीचक्रा, करीमनगर तथा हैदराबाद यूनियन, विजय हनुमान एवं अग्रवाल सीनियर, गौड़स एकादश एवं मैनचेस्टर के बीच मैच बारिश की भेंट चढ़े। एचसीए ए डिवीजन एक दिवसीय लीग कम नॉकआउट टूर्नामेंट के तहत खेले गए मैचों में जेमिनी फ्रेंड्स व बालाजी, दमरे एवं सेन्ट्रल एक्साइज, बीएमसीसी एवं डेक्कन क्रॉनिकल के मैच बारिश से धुल गए। (सी. सुधाकर)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button