साइना नेहवाल ने बैडमिंटन से संन्यास की पुष्टि की

Ad

नयी दिल्ली, ओलंपिक पदक विजेता भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने प्रतिस्पर्धी खेल से संन्यास की पुष्टि करते हुए कहा कि उनका शरीर अब एलीट खेल की मांगों के अनुरूप उनका साथ नहीं दे रहा है । लंदन ओलंपिक 2012 की कांस्य पदक विजेता साइना ने आखिरी प्रतिस्पर्धी मैच 2023 सिंगापुर ओपन में खेला था ।

एक पॉडकास्ट में कहा ,‘‘ मैने दो साल पहले ही खेलना छोड़ दिया था । मुझे लगा कि मैंने अपनी शर्तों पर खेलना शुरू किया और अपनी शर्तों पर ही विदा लूंगी तो घोषणा करने की जरूरत ही नहीं थी ।’’‘ अगर आप और खेलने में सक्षम नहीं हैं तो कोई बात नहीं ।’’

घुटने की चोट ने किया परेशान

साइना ने कहा कि घुटने की चोट के कारण उन्हें ये फैसला लेने को मजबूर होना पड़ा। उन्होंने कहा, “आपकी हड्डियां कमजोर हो गई हैं। आपको गठिया की समस्या है। मेरे माता-पिता को, मेरे कोचेस को ये सब पता होना चाहिए। मैंने उन्हें बता दिया है। मैं अब और नहीं खेल सकती। मेरे लिए ये मुश्किल है।”

साइना ने कहा कि उन्हें कभी अपने संन्यास का आधिकारिक एलान करने की जरूरत महसूस नहीं हुई क्योंकि उन्हें लगता था कि उनकी गैरमौजूदगी स्थिति को साफ कर देगी। उन्होंने कहा, “धीरे-धीरे लोगों को एहसास हो जाएगा की साइना नहीं खेल रही है। मुझे नहीं लगता कि मेरे संन्यास का एलान बहुत बड़ा मुद्दा है। मुझे लगा था कि मेरे समय हो गया है क्योंकि मैं अपने आप को ज्यादा पुश नहीं कर सकती थी। मेरा घुटना इस स्थिति में नहीं है।”

“विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए आप आठ-नौ घंटे ट्रेनिंग करते हो। मेरा घुटना अब एक-दो घंटे में सूज जाता है। इसके बाद खेलना मुश्किल होता है। इसलिए मुझे लगा कि अब बहुत हो गया। मैं अब और नहीं खे सकती।”

चोटों से प्रभावित रहा करियर

साइना का करियर चोटों से काफी ज्यादा प्रभावित रहा। रियो ओलंपिक-2016 में उन्हें घुटने की चोट लगी थी। उन्होंने इसके बाद भी वापसी की और 2017 में वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता। 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में भी उन्होंने पदक अपने नाम किया था। 2024 में इस खिलाड़ी ने बताया था कि उन्हें गठिया की समस्या है और हड्डी भी नरम पड़ गई है जिससे उन्हें खेलने में समस्या होती है।(भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button