सायरा बानो ने हेमा मालिनी संग मुलाकात की यादें साझा की

नई दिल्ली, अभिनेत्री सायरा बानो ने अभिनेत्री हेमा मालिनी से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा किया और लिखा कि दोनों ने साथ बैठकर पुरानी यादों को ताजा किया और हंसी-खुशी के पल बिताए। सायरा बानो ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर हेमा मालिनी के साथ तस्वीरें पोस्ट कीं और लिखा, ‘‘हम दोनों बहुत समय से मिलना चाह रहे थे, लेकिन हम मिल नहीं पाए।

हाल ही में उन्होंने मुझे फोन किया और फिर वह मेरे घर आईं। हमने कुछ शानदार पल साथ बिताए, हम यादों में खो गए।’’ सायरा बानो ने याद किया कि वह पहली बार 1967 में अपनी फिल्म ‘दीवाना’ के सेट पर हेमा मालिनी से मिली थीं। उन्होंने लिखा, ‘‘हेमा अपने निर्माता अनंतस्वामी के साथ आरके स्टूडियो आई थीं और उनकी खूबसूरती ने मुझे तुरंत प्रभावित किया।’’

यह भी पढ़े : http://एक साथ नज़र आईं “गोल्डन गर्ल्स”आशा पारेख, वहीदा रहमान और हेलेन

सायरा बानो ने कहा कि उनके दिवंगत पति और मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार के साथ उन्होंने हेमा मालिनी का मद्रास में प्रेस से परिचय कराया था। बानो ने लिखा, ‘मुझे यह भी याद आया कि कैसे दिलीप साहब और मैंने मद्रास में अनंतस्वामी द्वारा आयोजित एक बैठक में उन्हें प्रेस से मिलवाया था।’ पोस्ट में उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि हाल ही में उन्होंने हेमा मालिनी और धर्मेंद्र को एक रियलिटी शो में एकसाथ नाचते देखा और यह देखना उनके लिए दिल को छू लेने वाला अनुभव रहा। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button