रमज़ान के मद्देनज़र सज्जनार ने किया मक्का मस्जिद का दौरा

Ad

हैदराबाद, नगर पुलिस आयुक्त वी.सी. सज्जनार ने आसन्न रमजान पर्व को ध्यान में रखते हुए आज पुराना शहर स्थित ऐतिहासिक चारमीनार और मक्का मस्जिद का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। इस अवसर पर चारमीनार के एमआईएम विधायक मीर जुल्फिकर अली के साथ मिलकर मस्जिद परिसर का दौरा कर वहाँ अमल में लायी जा रही सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।

यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि मस्जिद का दौरा करने के बाद मीडिया से बात करते हुए सज्जनार ने कहा कि रमजान पर्व के दौरान प्रार्थना के लिए आने वालों को मस्जिद परिसर में किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस संबंध में उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Ad

यह भी पढ़ें… हैदराबाद : बड़े पैमाने पर शहर में 63 पुलिस इंस्पेक्टरों का तबादला

इसके पूर्व उन्होंने पुरानी हवेली स्थित कोतवाल हाउस में मुस्लिम धर्म सप्रदाय के प्रमुख नेताओं के साथ बैठक कर रमजान पर्व को लेकर सुरक्षा- व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि रमजान पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए नगर पुलिस पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रही है। उन्होंने इस कार्य में पुलिस का सहयोग देने की मुस्लिम वर्ग से अपील की। उन्होंने किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने और सोशल मीडिया पर धार्मिक सद्भाव को भड़काने संबंधी संदेशों पर भरोसा न करने और आवश्यकता पड़ने पर पुलिस से संपर्क करने पर जोर दिया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त तफ्सीर इकबाल, संयुक्त पुलिस आयुक्त एस.एम. विजय कुमार और चारमीनार ज़ोन के पुलिस उपायुक्त खरे किरण प्रभाकर व अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

Exit mobile version