संगारेड्डी : तुलजापुर जा रहे श्रद्धालुओं की कार दुर्घटनाग्रस्त, 6 गंभीर

हैदराबाद, नगर के सीमांत क्षेत्र संगारेड्डी जिले में तुलजापुर में श्रद्धालुओं की कार अनियंत्रित होकर सड़क डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। घटना में 6 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जगदगिरिगुट्टा में रहने वाले श्रद्धालु कार से तुलजापुर की ओर बढ़ रहे थे। इसी दौरान जहीराबाद के बुचीनेल्ली क्षेत्र में कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। घटना में राजू, राहुल, यशवंत, तुलसीराम, सुनील और नंदू गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने तुरंत घायलों को वाहन से बाहर निकाला और उपचार के लिए जहीराबाद के अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें… सीसीएस ने 70 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के लिए पाँच निजी बैंक कर्मचारियों पर केस दर्ज किया

प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में भेज दिया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button