सरस्वती अंत्य पुष्कर 21 मई से, कोंडा सुरेखा और श्रीधर बाबू ने जारी किये पोस्टर

हैदराबाद, धर्मस्व, वन एवं पर्यावरण विभाग की मंत्री कोंडा सुरेखा ने बताया कि सरस्वती अंत्य पुष्कर का आयोजन भव्य रूप से किया जाएगा। उन्होंने सचिवालय में अपने कक्ष में आईटी एवं उद्योग मंत्री डी. श्रीधर बाबू के साथ सरस्वती अंत्य पुष्करों का पोस्टर और आधिकारिक टीज़र जारी किया। कोंडा सुरेखा ने बताया कि सरस्वती अंत्य पुष्कर 21 मई से 1 जून तक कालेश्वरम में आयोजित किए जाएगा।

इसके लिए 30.63 करोड़ रुपये की लागत से 162 विकास कार्य किए गए हैं। श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शांतिपूर्ण वातावरण में श्रद्धालु पवित्र स्नान और भगवान के दर्शन कर सकें, इसके लिए सभी विभाग मिलकर काम करें। इन पुष्करों में लगभग 30 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि सरकार के गठन के बाद सरस्वती आदि पुष्कर (15 मई, 2025 से 26 मई, 2025) और सम्मक्का-सारलम्मा जातरा का आयोजन किया गया। अब सरस्वती अंत्य पुष्कर और अगले वर्ष होने वाले गोदावरी पुष्करों के लिए कार्य शुरू कर दिए गए हैं।

यातायात सुचारू रखने को विभागों में समन्वय

मंत्री डी. श्रीधर बाबू ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि श्रद्धालुओं के लिए व्यापक व्यवस्थाएँ की जाएँ। सभी कार्य पुष्कर से 10 दिन पहले ही पूर्ण कर लिए जाएँ। उन्होंने निर्देश दिया कि यातायात की कोई समस्या न हो, इसके लिए पुलिस और अन्य विभाग समन्वय के साथ कार्य करें।

यह भी पढ़ें… पशु संवर्धन, डेयरी और मत्स्य क्षेत्रों के विकास में केंद्र दे समर्थन : वाकिटी श्रीहरि

धर्मस्व विभाग की मुख्य सचिव शैलजा रामय्यर ने बताया कि पहले दिन सुबह 5.43 बजे प्रारंभिक पुष्कर स्नान शंकर विजेन्द्र सरस्वती द्वारा किया जाएगा। इसके लिए राज्यपाल को आमंत्रित किया गया है। हर दिन एक पीठाधिपति द्वारा सुबह स्नान किया जाएगा। प्रतिदिन शाम 6.30 बजे त्रिवेणी संगम पर काशी के पंडितों द्वारा भव्य आरती की जाएगी। अवसर पर भूपालपल्ली के कलेक्टर राहुल शर्मा, कालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष मोहन शर्मा व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button