सऊदी के उप-विदेश मंत्री अघोषित यात्रा पर दिल्ली पहुँचे

नई दिल्ली, सऊदी अरब के उप-विदेश मंत्री आदिल अल-जुबैर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने के प्रयासों के तहत भारत के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करने के लिए बृहस्पतिवार को यहाँ पहुँचे।
ऐसा माना जा रहा है कि नई दिल्ली की अघोषित यात्रा पर आए अल-जुबैर सऊदी नेतृत्व का संदेश लेकर आए हैं।

सऊदी मंत्री ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ बातचीत की और बुधवार की सुबह पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी बुनियादी ढाँचे पर भारत के सैन्य हमलों के बाद विकसित घटनाक्रम पर चर्चा की। जयशंकर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि आज सुबह सऊदी अरब के उप- विदेश मंत्री आदिल अल-जुबैर के साथ अच्छी बैठक हुई। उन्होंने कहा कि आतंकवाद का दृढ़ता से मुकाबला करने पर भारत के दृष्टिकोण को साझा किया।

भारत और पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची भी कल आधी रात के आस-पास पहले से निर्धारित यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे। पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारतीय सशस्त्र बलों ने मंगलवार देर रात नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए, जिनमें जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) आतंकी संगठन का गढ़ बहावलपुर और लश्कर-ए-तैयबा का ठिकाना मुरीदके शामिल हैं।

यह भी पढ़ें… तनाव खत्म करने को तैयार : पाक

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि भारत ने 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के साजिशकर्ताओं और इसकी साजिश रचने वालों को न्याय के कठघरे में लाने के लिए नपा-तुला हमला करने का फैसला किया, क्योंकि पाकिस्तान की ओर से उसके नियंत्रण वाले क्षेत्रों में आतंकी ढाँचे के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।(भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button