8 विशेष रेलगाड़ियों की सेवाएँ विस्तारित

हैदराबाद, यात्रियों की भीड़ को देखते हुए विभिन्न गंतव्यों के लिए साप्ताहिक विशेष रेलगाड़ियों की सेवाओं को विस्तारित किया गया है। दक्षिण मध्य रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी ए. श्रीधर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन नं. 07191 काचीगुड़ा-मदुरै साप्ताहिक विशेष ट्रेन 2 से 23 फरवरी तक प्रत्येक सोमवार तथा ट्रेन नं. 07192 मदुरै-काचीगुड़ा विशेष ट्रेन 4 से 25 फरवरी तक प्रत्येक बधुवार को चलाई जाएगी।

ट्रेन नं. 07193 हैदराबाद-कोल्लम विशेष ट्रेन 31 जनवरी से 21 फरवरी तक प्रत्येक शनिवार तथा ट्रेन नं. 07194 कोल्लम-हैदराबाद विशेष ट्रेन 2 से 23 फरवरी तक प्रत्येक सोमवार को चलाई जाएगी। ट्रेन नं. 07230 हैदराबाद-कन्याकुमारी विशेष ट्रेन 4 से 25 फरवरी तक प्रत्येक बुधवार तथा ट्रेन नं. 07229 कन्याकुमारी-हैदराबाद विशेष ट्रेन 6 से 27 फरवरी तक प्रत्येक शुक्रवार को चलाई जाएगी। ट्रेन नं. 07219 नरसापुर-तिरुवन्नामलाई विशेष ट्रेन 4 से 25 फरवरी तक प्रत्येक बुधवार तथा ट्रेन नं. 07220 तिरुवन्नामलाई-नरसापुर विशेष ट्रेन 5 से 26 फरवरी प्रत्येक गुरुवार को चलाई जाएगी।

तिरुपति व मछलीपट्टनम से विशेष ट्रेनें

दक्षिण मध्य रेलवे द्वारा तिरुपति व मछलीपट्टनम से क्रमश: सिकंदराबाद और काचीगुड़ा के लिए 26 जनवरी को विशेष रेलगाड़ियाँ चलाई जाएंगी। ट्रेन नं. 07505 तिरुपति-सिकंदराबाद विशेष ट्रेन सोमवार, 26 जनवरी को रात 9.10 बजे तिरुपति से चलकर अगले दिन सुबह 10.30 बजे सिकंदराबाद पहुँचेगी। ट्रेन नं. 07506 मछलीपट्टनम-काचीगुड़ा विशेष ट्रेन सोमवार, 26 जनवरी को रात 9.15 बजे मछलीपट्टनम से चलकर अगले दिन सुबह 9.15 बजे काचीगुड़ा पहुँचेगी।

चेर्लापल्ली व विशाखापट्टनम के बीच विशेष ट्रेनें

ट्रेन नं. 08517 विशाखापट्टनम-चेर्लापल्ली विशेष ट्रेन रविवार, 25 जनवरी को शाम 5.30 बजे विशाखापट्टनम से चलकर अगले दिन सुबह 8.15 बजे चेर्लापल्ली पहुँचेगी। ट्रेन नं. 08518 चेर्लापल्ली-विशाखापट्टनम विशेष ट्रेन सोमवार, 26 जनवरी को दोपहर 3.30 बजे चेर्लापल्ली से चलकर अगले दिन सुबह 7.00 बजे विशाखापट्टनम पहुँचेगी।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button