गर्मी में कई विशेष रेलगाड़ियों की सेवाएँ विस्तारित
हैदराबाद, गर्मी के सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए दमरे द्वारा कई विशेष रेलगाड़ियों की सेवाओं को विस्तारित किया है।
दक्षिण मध्य रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी ए. श्रीधर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन नं. 07075 हैदराबाद-गोरखपुर विशेष ट्रेन 8, 15, 22 एवं 29 मई (शुक्रवार) को चलाई जाएगी। ट्रेन नं. 07076 गोरखपुर-हैदराबाद विशेष ट्रेन 10, 17, 24 एवं 31 मई (रविवार) को चलाई जाएगी।
ट्रेन नं. 07219 नरसापुर-तिरुवन्नामलाई विशेष ट्रेन 3 से 24 जून तक (4 सेवाएँ) प्रत्येक बुधवार तथा ट्रेन नं. 07220 तिरुवन्नामलाई- नरसापुर विशेष ट्रेन 4 से 25 जून तक (4 सेवाएँ) प्रत्येक गुरुवार को चलाई जाएगी। ट्रेन नं. 07193 हैदराबाद-कोल्लम विशेष ट्रेन 30 मई से 27 जून तक (5 सेवाएँ) प्रत्येक शनिवार तथा ट्रेन नं. 07194 कोल्लम-हैदराबाद विशेष ट्रेन 1 से 29 जून तक (5 सेवाएँ) प्रत्येक सोमवार को चलाई जाएगी।
यह भी पढ़ें… कृषि अनुसंधान सचिव ने किया भाकृअनुप-भाश्रीअनुसं का दौरा
ट्रेन नं. 07615 चेर्लापल्ली-तिरुचिरापल्ली विशेष ट्रेन 9 से 30 जून तक (4 सेवाएँ) प्रत्येक मंगलवार तथा ट्रेन नं. 07616 तिरुचिरापल्ली-चेर्लापल्ली विशेष ट्रेन 10 जून से 1 जुलाई तक (4 सेवाएँ) प्रत्येक बुधवार को चलाई जाएगी।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



