श्री खेमदास मठ में शरद पूर्णिमा महोत्सव आयोजित
हैदराबाद, चूड़ीबाजार स्थित श्री खेमदास मठ में डॉ. मनुदास आचार्य के सान्निध्य में शरद पूर्णिमा महोत्सव आयोजित किया गया। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पुजारी सुनील महाराज व साथियों द्वारा श्री वेंकटेश्वरा दरबार, हनुमान मंदिर व मंदिर प्रांगण का पुष्प श्रृंगार किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न भजन मण्डली के प्रमुख गायकों द्वारा भजन प्रस्तुत किए गए। अवसर पर 2,100 दीप प्रज्ज्वलित कर दीप श्रृंगार किया गया। मध्य रात्रि आरती के पश्चात भक्तों ने खीर का प्रसाद वितरित किया गया।
यह भी पढ़ें… श्री सच्चियाय माता मंदिर में नवरात्रि महोत्सव एवं भंडारा आयोजित
अवसर पर दीपक तिवारी, श्रीकांत पाण्डे, कन्हैया पालीवाल, गोपाल डोबा (पाल), आकाश सिंह, यश तिवारी, रामदेव नागला, विजय शर्मा पाण्डिया, भगवानदास नागला, सन्दीप जायलवाल, पुरुषोत्तम उपाध्याय, सत्यनारायण व्यास, मुरलीधर तिवाड़ी, सुरेश उपाध्याय, मनोज उपाध्याय, गोविन्द भाई, राजेश शर्मा, धर्मदास ठाकुर, ओमप्रकाश सिंह व अन्य उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



