शरीफ का ऐलान : क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध

Ad

इस्लामाबाद, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री मोहम्मद शहबाज शरीफ ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ बातचीत की और क्षेत्रीय शांति तथा सुरक्षा को आगे बढ़ाने संबंधी देश के ‘‘सच्चे’’ और ‘‘निष्ठापूर्ण’’ प्रयासों की प्रतिबद्धता दोहराई। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में कहा कि रविवार को लगभग 45 मिनट की बातचीत के दौरान, दोनों नेताओं ने मौजूदा क्षेत्रीय स्थिति पर विस्तृत चर्चा की।

प्रधानमंत्री शरीफ ने राष्ट्रपति पेज़ेश्कियान और ईरानी नेतृत्व को 11 और 12 अप्रैल को इस्लामाबाद में वार्ता के लिए स्पीकर मोहम्मद बगेर ग़ालिबाफ़ और विदेश मंत्री अब्बास अराघची के नेतृत्व में अपने उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल को भेजने के लिए आभार व्यक्त किया।

अमेरिका-ईरान वार्ता बेनतीजा, फिर भी शांति की उम्मीदें बरकरार

अमेरिका और ईरान ने संघर्ष समाप्त करने के उद्देश्य से 11 और 12 अप्रैल को इस्लामाबाद में प्रत्यक्ष वार्ता की थी लेकिन यह बातचीत बेनतीजा रही थी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता के नए दौर की घोषणा किए किए जाने के बाद युद्धविराम के बढ़ने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। युद्धविराम बुधवार को समाप्त हो रहा है।

Ad

रविवार को ट्रंप ने यह भी घोषणा की कि अमेरिकी वार्ताकार ईरान के साथ शांति वार्ता के लिए सोमवार को इस्लामाबाद में रहेंगे। हालांकि, दूसरे दौर की वार्ता में तेहरान की भागीदारी को लेकर ईरान की ओर से कोई पुष्टि नहीं हुई है। शरीफ ने ईरानी राष्ट्रपति को सऊदी अरब, कतर और तुर्किये सहित विश्व के कई नेताओं के साथ हुई अपनी हालिया मुलाकातों के बारे में भी जानकारी दी।

यह भी पढ़े : अमेरिका की ‘अतिवादी’ मांगों की वजह से सीधी बातचीत रुकी: ईरानी मंत्री

शरीफ ने आश्वासन दिया कि पाकिस्तान ‘क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा को बढ़ाने के अपने ईमानदार और निष्ठापूर्ण प्रयासों के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध रहेगा।’ पेज़ेश्कियान ने शांति प्रयासों की सफलता के प्रति पाकिस्तान की दृढ़ प्रतिबद्धता के लिए प्रधानमंत्री और उस देश के फील्ड मार्शल को धन्यवाद दिया, साथ ही यह आश्वासन दिया कि आने वाले दिनों में ईरान और पाकिस्तान के बीच संबंध और मजबूत होंगे। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button