शहनाज़ गिल का जमैकन अंदाज़, हनी सिंह संग नया धमाका!

मुंबई, अभिनेत्री और गायिका शहनाज़ गिल एक बार फिर चर्चा में हैं, इस बार अपने बोल्ड लुक और मस्तीभरे कोलैब को लेकर। उन्होंने हाल ही में रैपर यो यो हनी सिंह के साथ अपनी आगामी पंजाबी फिल्म ‘इक कुड़ी’ के प्रमोशनल गाने की शूटिंग की। इस गाने में जमैकन वाइब देखने को मिल रहा है।

शहनाज़ ने शूट की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं, जिनमें उनका अलग अंदाज और हेयरस्टाइल नजर आ रहा है। उन्होंने ऑरेंज और ब्लैक कलर की ड्रेस, नी-हाई बूट्स पहने और बालों में कॉर्नरो हेयरस्टाइल रखा, जो जमैकन संस्कृति में लोकप्रिय है। एक फोटो में शहनाज़ गिल बेंच पर बैठी हनी सिंह के साथ हंसती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “@yoyohoneysingh का ह्यूमर कितना देसी है,” जो दोनों के बीच की मज़ेदार और सहज बॉन्डिंग को दर्शाता है।

शहनाज़ का सफर: एक्टिंग से प्रोडक्शन तक धमाल

हनी सिंह ने भी शूट से शहनाज़ की एक फोटो शेयर की और लिखा, “हमने इस जट्टीनू बना दिया जमैकन। फिल्म ‘इक कुड़ी’ का प्रमोशनल सॉन्ग @shehnaazgill।” फिल्म ‘इक कुड़ी’ शहनाज़ के लिए खास है क्योंकि इसमें वह सिर्फ अभिनय ही नहीं कर रहीं, बल्कि इसे प्रोड्यूस भी कर रही हैं। इसका निर्देशन पंजाबी सिनेमा में अपने काम के लिए मशहूर अमरजीत सिंह सरों कर रहे हैं।

शहनाज़ आखिरी बार फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी के साथ गाने “सजना वे सजना” में गेस्ट अपीयरेंस दी थी। शहनाज़ को ‘बिग बॉस 13’ से लोकप्रियता मिली, जहां उन्होंने अपनी चुलबुली शख्सियत से सबका दिल जीता। दिवंगत अभिनेता और शो के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनकी नज़दीकियां दर्शकों को खूब पसंद आईं और दोनों को “सिडनाज़” नाम दिया गया। हालांकि, शहनाज़ का सफर ‘बिग बॉस’ से पहले ही शुरू हो गया था।

शहनाज़ ने 2015 में अपने पहले म्यूजिक वीडियो ‘शिव दी किताब’ से पहचान बनाई। 2017 में उन्होंने पंजाबी फिल्म ‘सत श्री अकाल इंग्लैंड’ से अभिनय की शुरुआत की। इसके बाद वह कई लोकप्रिय फिल्मों में नज़र आईं, जिनमें ‘काला शाह काला’, ‘डाका’, ‘हौंसला रख’, ‘किसी का भाई किसी की जान’ और ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ शामिल हैं। शहनाज़ अपने म्यूजिक वीडियोज़ के लिए भी जानी जाती हैं, जिनमें ‘शोना शोना’, ‘हैबिट’, ‘जे हां नहीं करनी’, और ‘गेड़ी रूट’ जैसे गाने शामिल हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button