काम पर वापस लौटीं शोभिता धूलिपाला
फिल्म इंडस्ट्री में एक ग्लैमरस ऐक्ट्रेस के तौर पर आज शोभिता धूलिपाला की तूती बोलती है। लेकिन एक वक्त था जब उन्हें हज़ारों रिजेक्शन झेलने पड़े थे। इनकी डार्क स्किन टोन की वजह से इन्हें काफी ट्रोल भी किया जाता था। कई साउथ और बॉलीवुड फिल्मों के अलावा अनेक वेब सीरीज में नज़र आ चुकीं शोभिता धूलिपाला अक्सर अपने स्टाइलिश लुक्स की वजह से चर्चाओं में रहती हैं। तमाम चुनौतियों का डटकर मुकाबला करते हुए शोभिता ने आज फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ही ली है। उनकी ऐक्टिंग और फिटनेस के लाखों लोग कायल हैं। 31 मई, 1992 को आंध्रप्रदेश के तेनाली में एक तेलुगु ब्राह्मण परिवार में पैदा हुईं ऐक्ट्रेस शोभिता धूलिपाला के पिता मर्चेट नेवी में थे और मां टीचर थीं।
शोभिता ने ग्रैजुएशन पूरी करने के बाद मास्टर्स में दाखिला लिया था। लेकिन तभी मॉडलिंग के कुछ ऑफर आ गए और इस तरह वह मुंबई आ गईं। मुंबई में मॉडलिंग के दौरान उन्होंने फिल्मों के लिए होने वाले ऑडिशन के लिए भी जाना शुरू कर दिया था। शोभिता को बॉलीवुड में पहला ब्रेक अनुराग कश्यप की फिल्म रमन राघव 2.0 (2016) से मिला। इस फिल्म में शोभिता के काम को पसंद किया गया। इसके बाद उन्हें सेफ अली खान के साथ शेफ(2017) और कालाकांडी(2018) जैसी फिल्में मिल गईं।
यह भी पढ़ें…वेंकटेश की अगली फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्सुकता…
शोभिता धूलिपाला: साउथ इंडस्ट्री से लेकर शादी तक का सफर
तेलुगु फिल्म गुडाचारी (2018) से शोभिता धूलिपाला ने साउथ इंडस्ट्री में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने मलयालम फिल्म मूथोन(2019), कुरूप(2021) के अलावा हिन्दी और तेलुगु में एक साथ बनी फिल्म मेजर(2022) में काम किया। उन्हें मणिरत्नम की तमिल फिल्म पोन्नियिन सेलवन 1 और पोन्नियिन सेलवन 2 में भी काम करने का अवसर मिला।
वेब सीरीज मेड इन हैवेन और मेड इन हैवेन 2 में शोभिता धूलिपाला मॉडर्न, डेयरिंग और बोल्ड अंदाज़ में थीं। इस सीरीज में शोभिता धूलिपाला के जिम सरभ के साथ इंटीमेट सीन्स ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
डिज़्नी प्लस हॉटस्टार की वेब सीरीज द नाइट मैनेजर 1, द नाइट मैनेजर 2 में शोभिता धूलिपाला की अब तक की सबसे शानदार परफॉर्मेंस कही जा सकती है। इस सीरीज में कावेरी दीक्षित के किरदार में अनिल कपूर के साथ उनकी केमिस्ट्री और किसिंग सीन कमाल के रहे। ज़बर्दस्त बोल्ड और ग्लैमरस अवतार में उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया था।
2022 में हैदराबाद में फिल्म मेजर के प्रमोशन के दौरान शोभिता धूलिपाला की मुलाकात नागा चैतन्य से हुई। उसके बाद धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदली और उन्होंने डेटिंग शुरू कर दी।
2022 में नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला के रिलेशनशिप में होने के रूमर्स चारों तरफ फैल गए थे और आखिरकार सामंता रुथ प्रभु से तलाक के बाद सिंगल हो चुके नागा चैतन्य ने, 4 दिसंबर 2024 को शोभिता धूलिपाला से शादी कर ली।
शोभिता ने शादी के बाद कुछ समय के लिए अपने काम से ब्रेक लिया था, लेकिन अब वह एक बार फिर काम पर वापस लौट आई हैं। उन्होंने अपने अगले प्रोजेक्ट की शूटिंग हैदराबाद में शुरू कर दी है। इसके अलावा वह आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा में भी नज़र आई थी।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





