श्री सत्य नवयुवक मंडल, फीलखाना की नई कार्यकारिणी गठित

हैदराबाद, साध्वी सत्यप्रभाजी म.सा. की प्रेरणा से गठित श्री सत्य नवयुवक मंडल, फीलखाना के नए पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, चुनाव अधिकारी दिलीप जैन ने चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई। आगामी दो वर्षों के लिए चयनीत नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को चुनाव अधिकारियों ने शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण करनेवालों में नवनिर्वाचित अध्यक्ष कनकराज विनायकिया, उपाध्यक्ष राजेंद्र खारीवाल, महामंत्री राजेश कवाड़, सहमंत्री राकेश पारख, कोषाध्यक्ष अशोक विनाकिया, सहकोषाध्यक्ष अमित बोहरा, प्रचार मंत्री भूपेंद्र भंडारी एवं विक्रम सिंघवी शामिल थे। अवसर पर कार्यकारिणी सदस्य सुकराज तातेड़, प्रवीण भंसाली, डॉ. वडेरा, प्रदीप बरमेचा, भरत कोठारी एवं रिषभ ललवाणी का सम्मान किया गया। संस्थापक सुरेश भंसाली ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

यह भी पढ़ें… श्री शांतिनाथ जिनेश्वरधाम ध्वजारोहण महोत्सव में दिखा भक्तों का उत्साह

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button