क्लासिक फिल्म ‘शोले’ के 50 वर्ष पूरे होने पर विशेष समारोह
गोवा, बीते 20 नवंबर से गोवा में अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया का शानदार आयोजन हो रहा है। इसमें आए दिन चर्चित सितारे पहुंच रहे हैं। आज गुरुवार को बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और साउथ एक्टर नागार्जुन ने समारोह में मास्टरक्लास लगाई। इसके अलावा आगामी फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ को स्टैंडिंग ओवेशन मिला। देखें वीडियो।
आमिर खान ने लगाई मास्टरक्लास
आज गुरुवार के दिन गोवा IFFI 2025 में आमिर खान पहुंचे, जहां उन्होंने मास्टक्लास सेशन लिया। वायरल हो रहे वीडियो में अभिनेता पिंक कलर का कुर्ता और ब्लू जींस पहने दिख रहे हैं। अंदर जाने से पहले एक्टर ने सभी दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया।
नागार्जुन भी पहुंचे
साउथ सुपरस्टार नागार्जुन भी IFFI गोवा में शामिल हुए, जहां उन्होंने मास्टरक्लास सेशन अटेंड किया। सामने आए वीडियो में अभिनेता अंदर जाते हुए और बाहर निकलते हुए स्पॉट किए गए। उनके साथ सेल्फी लेने वाले कई फैंस ने उन्हें घेर लिया, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

‘गुस्ताख इश्क’ को मिला स्टैंडिंग ओवेशन
विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ की स्क्रीनिंग हुई, जिसे स्टैंडिंग ओवेशन मिला। फिल्म को देख कई दर्शक भावुक दिखे। इसके साथ ही कुछ लोगों ने कहा कि फिल्म का कहानी काफी इमोशनल और शानदार है।
56वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह (IFFI) में क्लासिक फिल्म शोले के 50 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया गया। निर्देशक रमेश सिप्पी ने “शोले के 50 वर्ष: शोले आज भी क्यों गुंजायमान है?” सत्र में फिल्म से जुड़ी कई दिलचस्प बातें साझा कीं। सत्र की मेजबानी उनकी पत्नी किरण सिप्पी ने की।
‘शोले’ के 50 साल, रमेश सिप्पी ने साझा की अनसुनी बातें
सिप्पी ने घोषणा की कि शोले को अब एक नए अंदाज़ में उसके मूल अंत (original ending) के साथ दोबारा पेश किया जाएगा वह अंत जिसे 1975 में सेंसर बोर्ड ने बदलवा दिया था। उन्होंने बताया कि मैसूरु-बेंगलुरु के आसपास के लोकेशन ने फिल्म को अनोखी पहचान दी। अमजद खान को गब्बर सिंह की भूमिका कैसे मिली, ब्रिटेन से पहली बार एक्शन टीम कैसे बुलाई गई, और जया भादुड़ी के “लैंप सीन” को सही मैजिक आवर में शूट करने के लिए कई दिनों तक इंतज़ार—इन सभी अनुभवों को सिप्पी ने याद किया।
दिग्गजों को याद किया
समय गुजरने पर चिंतन करते हुए, रमेश सिप्पी फिल्म के उन बड़े अभिनेताओं को याद करके भावुक हो गए जो अब हमारे बीच नहीं हैं। उन्होंने संजीव कुमार, अमजद खान और धर्मेन्द्र को दिल से श्रद्धांजलि दी, जिनका हाल ही में निधन हो गया।
एक दिल को छू लेने वाले किस्से में, रमेश सिप्पी ने स्वर्गीय धर्मेन्द्र के समर्पण को याद किया, जब घुड़सवारी का एक एक्शन सीन चल रहा था, जिसमें काठी फिसल गई और अभिनेता गिर गए। रमेश सिप्पी ने कहा, “एक पल के लिए मेरा दिल थम गया, लेकिन धर्म जी बस खड़े हुए, खुद को साफ किया, और फिर से जाने के लिए तैयार थे। वह हमेशा खुद को आगे बढ़ाना चाहते थे और नई चीजें आज़माना चाहते थे।”

शोले की 50वीं सालगिरह पर सम्मान के तौर पर, आईएफएफआई ने फ़िल्म की मशहूर मोटरबाइक को फेस्टिवल ग्राउंड में दिखाया है, जहाँ यह सिनेमा प्रेमियों के लिए आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



