बाल दिवस पर विशेष बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता `तारे ज़मीन पर’ आयोजित

हैदराबाद, बाल दिवस के उपलक्ष्य में राउंड टेबल इंडिया के एरिया 9 और लेडीज़ सर्कल इंडिया द्वारा सिकंदराबाद के यापराल स्थित गैर-सरकारी संगठन स्वयंकृषि में शारीरिक रूप से अक्षम तथा विशेष बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता तारे ज़मीन पर का आयोजन किया गया।

`मेरे मन में क्या आता है’ विषयक प्रतियोगिता में 300 से अधिक बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इनमें स्वयंकृषि, यूवीएआरडी, स्पेशल फ्रेंड्स, चाइल्ड गाइडेंस सेंटर आदि विभिन्न स्कूलों के बच्चे शामिल थे। एक घंटे की अवधि वाली इस प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों ने विभिन्न रंगों तथा कल्पना के माध्यम से अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया। साथ ही साबित किया कि अगर उन्हें मौका मिले, तो वे अच्छे कलाकार बन सकते हैं। अवसर पर उन्हें पुरस्कारों के अलावा बैग, पानी की बोतलें, टिफिन बॉक्स आदि गिफ्ट हैम्पर्स भी प्रदान किए गए।

यह भी पढ़ें… सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच हैमस्टेक कॉलेज ने किया नए छात्रों का स्वागत

टेबलर बी. लोकेश्वर रेड्डी तथा लेडीज़ सर्कल के एरिया सेक्रेटरी दीपा शर्मा ने कहा कि राउंड टेबल इंडिया द्वारा 200 शहरों में एक साथ इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 10,000 से अधिक दिव्यांग तथा विशेष बच्चों ने भाग लिया। तेलुगु राज्यों में यह प्रतियोगिता विशाखापट्टनम, विजयवाड़ा और सिकंदराबाद में एक साथ आयोजित की गई, जिसमें लगभग 1,200 बच्चों ने भाग लिया। अवसर पर स्वयंकृषि संस्थापक मंजुला ने चित्रकला प्रतियोगिता के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि अगर हम सिखाना जानते हैं, तो हर बच्चा सीख सकता है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button