‘उस्ताद भगत सिंह’ की शूटिंग में व्यस्त है श्रीलीला!!!

काफी समय के बाद पॉवर स्टार कहे जाने वाले तेलुगु फिल्म अभिनेता पवन कल्याण अपनी फिल्मों की शूटिंग में शामिल हो रहे हैं। ‘हरी हरा वीरामल्लू’ और ‘ओजी’ के बाद अब पवन कल्याण एक और फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ की शूटिंग में शामिल हो गए हैं।

स्टार निर्देशक हरीश शंकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में पवन कल्याण एक पुलिस आधिकारी की भूमिका में नज़र आएंगे।
फिल्म में श्रीलीला बतौर हीरोइन नज़र आएंगी।

इस फिल्म से जुड़े श्रीलीला के दो पोस्टर उनके जन्मदिन के मौके पर रिलीज किए गए। इन पोस्टर्स में श्रीलीला बेहद खूबसूरत नज़र आ रही हैं। श्रीलीला के प्रशंसक इन पोस्टर्स को खूब पसंद कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: महंगे तलाक और कर्ज में फंस गए थे हाउसफुल 5 के निर्देशक


फिलहाल, फिल्म के मुख्य दृश्य श्रीलीला और पवन कल्याण पर फिल्माए जा रहे हैं। ‘मैथ्री मूवीज’ के बैनर तले बन रही इस फिल्म के संगीतकार रॉकस्टार है देवीश्री प्रसाद हैं।

निर्देशक हरीश शंकर कई बार कह चुके हैं कि यह फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ पवन कल्याण के प्रशंसकों को निराश नहीं करेगी और यह सबसे बड़ी सफलता हासिल करेगी।

आर. विजय कुमार

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button