श्रीशंकर ने पुर्तगाल में लंबी कूद का खिताब जीता

नई दिल्ली, भारत के स्टार लांग जंपर मुरली श्रीशंकर ने पुर्तगाल के माइया में विश्व एथलेटिक्स उपमहाद्वीपीय टूर के कांस्य स्तर के टूर्नामेंट मीटिंग माइया सिडाडे डो डेसपोर्टो में 7 . 75 मीटर की कूद लगाकर खिताब जीत लिया । एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता श्रीशंकर ने शनिवार की रात को दूसरे दौर में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया । उन्होंने 7.63 मीटर की कूद के साथ शुरूआत की और दूसरे दौर में 7 . 75 मीटर की कूद लगाई । तीसरी कूद में उन्होंने 7 . 69 मीटर का फासला नापा ।अगला प्रयास फाउल रहा और इसके बाद 6 . 12 और 7 . 58 मीटर की कूद लगाई ।

पोलैंड के पियोत्र तारकोवस्की ने भी 7 . 75 मीटर की कूद लगाई लेकिन उनका दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रयास 7 . 58 मीटर था जो श्रीशंकर के 7 . 69 मीटर से कम था । विश्व एथलेटिक्स के नियमों के अनुसार अगर दो खिलाड़ियों में टाई होता है तो दूसरी वैध कूद को टाइब्रेकर माना जाता है ।

घुटने के आपरेशन के कारण लंबे समय खेल से दूर रहे श्रीशंकर ने इस महीने की शुरूआत में इंडियन ओपन एथलेटिक्स मीट के जरिये वापसी की है । उनकी नजरें सितंबर में तोक्यो में होने वाली विश्व चैम्पियनशिप के लिये क्वालीफाई करने पर लगी है जिसके लिये स्वत: क्वालीफिकेशन मार्क 8 . 27 मीटर है । वह 14 अगस्त तक यूरोप और मध्य एशिया में टूर्नामेंट खेलेंगे जिसके लिये सरकार ने 5 . 58 लाख रूपये मंजूर किये है ।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button