श्रीलंकाई नौसेना ने रामेश्वरम के सात मछुआरों को किया गिरफ्तार
रामेश्वरम: श्रीलंकाई नौसेना ने एक नाव को पकड़ा, क्योंकि वह कथित तौर पर अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा को पार कर गई थी। रामेश्वरम के सात मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने सोमवार की रात को अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में कथित रूप से मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया। सूत्रों के अनुसार, सोमवार को मछली पकड़ने के लिए 106 मशीनी नौकाओं को मत्स्य विभाग से टोकन मिले थे।
रात 11 बजे के करीब थगाचिमदम के एस. अरोक्किया डैनिस की नाव को श्रीलंका ने पकड़ लिया, क्योंकि वह कथित रूप से अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा पार कर गई थी। इस नाव में सवार सात मछुआरे – एस. फेरिक, ससिकुमार, सीनु (तीनों थंगाचिमदम से), मुक्कुरन, सरवनन, कालिदास और सेंधिल (रामेश्वरम से) को भी श्रीलंकाई नौसेना ने गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तारी दनुष्कोडी और थलैमान्नार के बीच के इलाके से की गई और उन्हें थलैमान्नार ले जाया गया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





