स्टालिन ने परिसीमन विधेयक की प्रति जलाई, इसे ‘काला कानून’ बताया

 नई दिल्ली। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने गुरुवार सुबह प्रस्तावित परिसीमन विधेयक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और उसकी एक कॉपी भी जलाई। स्टालिन ने राज्य भर में परिसीमन विरोधी आंदोलन शुरू करने के लिए काला झंडा भी फहराया।

एक्स पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, “परिसीमन को लेकर तमिलनाडु भर में विरोध की भावना फैल जाए। फासीवादी भाजपा का अहंकार चूर-चूर हो जाए। उस समय, तमिलनाडु में हिंदी के विरोध में जो आग भड़की थी, उसने दिल्ली को भी झुलसा दिया था। हमारी वह आग तभी शांत हुई, जब दिल्ली ने हार मान ली।”

बिल की कॉपी जलाकर विरोध की एक और आग जलाई’

स्टालिन ने आगे लिखा, “आज मैंने उस ‘काले कानून’ की एक प्रति जलाकर विरोध की एक और आग जलाई है, जो तमिल लोगों को उनकी अपनी ही धरती पर शरणार्थी बना देता है। यह आग भी पूरे द्रविड़ क्षेत्र में फैल जाएगी। यह भाजपा के अहंकार को झुकाकर ही दम लेगी।”

विरोध में पहने काले कपड़े

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने ‘संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026’ के विरोध में काले रंग के कपड़े पहने। इस विधेयक में परिसीमन का प्रस्ताव किया गया है, जिसका उद्देश्य राज्यों की विधानसभाओं और लोकसभा के आकार तथा संरचना में परिवर्तन करना है।

प्रस्तावित परिसीमन बिल के विरोध में तिरुचिरापल्ली के थेन्नूर में तमिलनाडु के मंत्री अनबिल महेश पोय्यामोझी के घर पर भी काले झंडे लगाए गए हैं। यह तब हुआ जब स्टालिन ने पूरे राज्य में काले झंडे दिखाने का आह्वान किया और लोगों से एकजुट होने की अपील की। उन्होंने प्रस्तावित परिसीमन बिल के खिलाफ तमिलनाडु के अधिकारों के लिए इस संघर्ष को एक ‘सामूहिक संघर्ष’ बताया।

विपक्ष जता रहा आपत्ति

प्रस्तावित परिसीमन विधेयक का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है और केंद्र द्वारा ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023’ को लागू करने के लिए मसौदा संशोधन विधेयकों को हाल ही में मंजूरी दिए जाने के बाद यह विरोध और भी तेज हो गया है। विपक्ष ने चुनाव के मौसम के बीच संसद का विशेष सत्र बुलाने में की गई जल्दबाजी पर भी आपत्ति जताई है।(भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button