दमरे में संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का आयोजन

Ad

हैदराबाद, दक्षिण मध्य रेलवे के हैदराबाद मंडल रेल प्रबंधक संतोष कुमार वर्मा ने रेलवे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सिकंदराबाद में अधिकारियों की एक टीम के साथ फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज़ थीम पर फिटनेस अभियान को हरी झंडी दिखाई और संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम में भाग लिया। संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम एससीआर स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा खेलो इंडिया योजना की फिट इंडिया पहल के तहत रेलवे कर्मचारियों और समुदायों में फिटनेस की संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य आयोजित किया गया था।

साइकिलिंग कार्यक्रम में खिलाड़ियों, रेलवे कर्मचारियों और अधिकारियों सहित लगभग 150 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हैदराबाद मंडल रेल प्रबंधक संतोष कुमार वर्मा के साथ-साथ दक्षिण मध्य रेलवे खेल संघ के महासचिव (एफए एवं सीएओ), खेल सचिव, कोषाध्यक्ष और ओएसडी पी. कोटेश्वर राव ने भी कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया। संतोष कुमार वर्मा ने इस पहल को अपनाने के लिए खेल संघ की सराहना की। उन्होंने फिट रहने के महत्व पर ज़ोर देते हुए कहा कि यह समय की मांग है और बहुत महत्वपूर्ण भी।

फिट इंडिया मूवमेंट अभियान ने वास्तव में सभी को फिट और स्वस्थ रहने में बहुत मदद की है। साइकिलिंग स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छी गतिविधि है और आजकल दूसरे देशों में भी कई लोग फिटनेस बनाए रखने के लिए साइकिलिंग की ओर रुख कर रहे हैं। साइकिलिंग पर्यावरण के अनुकूल गतिविधि है और स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाती है। उन्होंने सभी रेलकर्मियों से इस फिट इंडिया अभियान में भाग लेने का आह्वान किया।

प्रबंधक ने बताया कि भारत सरकार के युवा मामले एवं खेल मंत्रालय और श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने फिट इंडिया साइकिलिंग अभियान की शुरुआत की है। प्रधानमंत्री द्वारा जन आंदोलन के रूप में परिकल्पित, फिट इंडिया अभियान, भारत को एक फिट राष्ट्र बनाने के लिए देश के नागरिकों को शामिल करने का एक प्रयास है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button