सुरेश बत्तिनी बने आंध्र-प्रदेश तथा तेलंगाना के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त

हैदराबाद, भारतीय राजस्व सेवा के 1991 बैच के वरिष्ठ अधिकारी सुरेश बत्तिनी ने आंध्र-प्रदेश तथा तेलंगाना के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है।

यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, व्यापक प्रशासनिक अनुभव रखने वाले सुरेश बत्तिनी ने इसके पूर्व सितंबर 2024 से अप्रैल 2026 तक हैदराबाद के मुख्य आयकर आयुक्त के रूप में अपनी सेवाएँ दीं। नया दायित्व मिलने के बाद अब वे दोनों तेलुगु राज्यों में प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त के रूप में विभाग की बागडोर संभालेंगे।

यह भी पढ़ें… बार कांउसिल व असोसिएशन ने मनाई अंबेडकर जयंती

सुरेश बत्तिनी को कॉर्पोरेट और व्यावसायिक मूल्यांकन, वित्तीय जाँच, स्रोत पर कर कटौती तथा अंतरराष्ट्रीय कराधान से संबंधित महत्वपूर्ण कार्यों को संभालने का व्यापक अनुभव है। साथ ही उन्हें मानव संसाधन, वित्त, सूचना प्रौद्योगिकी व व्यावसायिक विश्लेषण जैसे उच्च स्तरीय प्रबंधन कार्यों में प्रशासनिक अनुभव हासिल है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button