सूत्रधार का मातृभक्ति गीत महोत्सव सम्पन्न

हैदराबाद, सूत्रधार साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था, हैदराबाद द्वारा शारदीय नवरात्रि के अवसर पर मातृभक्ति गीत महोत्सव का आयोजन किया गया। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 22 सितंबर से 1 अक्तूबर तक (भाग-8, क्रमांक 63-72) आयोजित कार्यक्रम के पहले दिन संस्थापिका सरिता सुराणा ने सम्मानित साहित्यकारों का शब्द पुष्पों से स्वागत किया। गणेश वंदना और माता के श्लोकों से कार्यक्रम आरम्भ हुआ। महोत्सव में देश-विदेश से साहित्यकारों और कलाकारों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान की और अपने भक्ति गीतों की गंगा प्रवाहित की।

इसमें भाग लेने वाले प्रमुख साहित्यकारों में शुभ्रा मोहन्तो, ऋचा चौधरी, कल्पना डांग, सीमा झा, सस्मिता नायक, कल्पना मिश्रा, उमंग सरीन, रिमझिम झा, आभा मेहता उर्मिल, डॉ. मंजू रुस्तगी, सपना श्रीपत, वसंत जमशेदपुरी, दर्शन सिंह, अशोक दोशी, अमिता श्रीवास्तव, शीला पारख, शकुन्तला मित्तल, सुरेश यादव, डॉ प्रियंका अग्रवाल, शारदा मित्तल, आभा कुलश्रेष्ठ, ममता किरण, इंदू राज निगम, डॉ. कविता सिंह प्रभा, रचना सरन, अमृता श्री, सविता शर्मा, मनवीन कौर पाहवा, बिनोद गिरि अनोखा, डॉ. रत्नेश्वर सिंह, प्रो. अंजनी कुमार द्विवेदी, प्रदीप मिश्र अजनबी, सीमा शर्मा मंजरी, शकुन्तला तोमर, जयप्रकाश शर्मा, कुसुम सिंह अविचल, डॉ.निर्मला शर्मा, मधु प्रसाद, डॉ. दमयन्ती शर्मा, डॉ.प्रणव भारती, डॉ.शकुन्तला सरुपरिया और वीणा अग्रवाल शामिल रहे।

यह भी पढ़े : डी.वी. कॉलोनी तेरापंथ भवन में संघ ने मनाया विजयदशमी उत्सव

विदेशों में निवास करने वाली जिन प्रवासी भारतीय कवयित्रियों ने गरिमामयी उपस्थिति प्रदान की, उनमें अमेरिका से अन्नदा पाटनी, मंजू श्रीवास्तव, मधु खरे, नीदरलैंड से डॉ. ऋतु नन्नन पाण्डे, कुवैत सिटी से संगीता चौबे पंखुड़ी और लंदन से डॉ. अमृत बिसारिया शामिल रहीं। कार्यक्रम को दर्शकों का अपार स्नेह प्राप्त हो रहा है। इस दौरान संस्था की 70वीं मासिक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया, जिसमें सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सरिता सुराणा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button