बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी की हत्या चिंताजनक : रेखा गुप्ता

नयी दिल्ली, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी की हत्या पर बृहस्पतिवार को चिंताई जताई और कहा कि पार्टी के एक भी कार्यकर्ता का बलिदान व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा।

गुप्ता ने कहा कि बंगाल में शांति, सुरक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों की पुनर्स्थापना पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात मध्यमग्राम में गोली मारकर हत्या कर दी गई। विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के 48 घंटे के भीतर हुई चौंकाने वाली घटना के बाद तीखी राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आईं और इलाके में तनाव बढ़ गया।

गुप्ता ने ‘एक्स’ पर कहा, “बंगाल में हाल की घटनाएं बेहद दुखद और चिंताजनक हैं। हमारे वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी जी के सहयोगी की हत्या कानून व्यवस्था और लोकतांत्रिक मूल्यों को लेकर गंभीर चिंता पैदा करती है। राजनीतिक मतभेदों के बीच हिंसा की कोई जगह नहीं होनी चाहिए।”

यह भी पढे़: खेती व तकनीक का संगम ही विकसित भारत का आधार : रेखा गुप्ता

गुप्ता ने कहा, “हम विश्वास करते हैं कि दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष और कठोर कार्रवाई होगी तथा पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा। हमारे एक भी कार्यकर्ता का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।” हाल में हुए विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा ने बंगाल में प्रचंड जीत हासिल की है और तृणमूल कांग्रेस सरकार को सत्ता से बेदखल कर दिया है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button