वरंगल मारवाड़ी समाज चुनाव, नई कार्यकारिणी घोषित
हैदराबाद, प्रगतिशील मारवाड़ी समाज, वरंगल की वार्षिक सर्वसाधारण सभा का आयोजन स्थानीय मारुति कन्वेंशन में किया गया। अवसर पर चुनाव अधिकारी डॉ. विष्णु कुमार बल्दवा के नेतृत्व में सत्र 2026-29 के लिए चुनाव कराए गए।
वेणुगोपाल मूंदड़ा को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष (प्रथम) श्रीगोपाल तोष्णीवाल, उपाध्यक्ष (द्वितीय) मुरलीधर मूंदड़ा, मंत्री श्याम सुंदर जाखोटिया, सहमंत्री जितेंदर मूंदड़ा व भगवानदास मालानी चुने गए। नवल किशोर मूंदड़ा को कोषाध्यक्ष तथा प्रेमचंद इन्नानी को सह-कोषाध्यक्ष चुना गया। सांस्कृतिक मंत्री दामोदर लाहोटी एवं सह-सांस्पृतिक मंत्री सचिन मालानी को बनाया गया।
यह भी पढ़ें… श्रीमद् भागवत कथा का निमंत्रण पत्र विमोचित
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



