हैदराबाद : पेयजल के अवैध दोहन पर 18 मोटर जब्त

हैदराबाद, हैदराबाद महानगरीय पेयजलापूर्ति एवं मलजल निकास बोर्ड की सतर्कता टीम ने कुकटपल्ली ज़ोन में पानी की सप्लाई के दौरान पाइप लाइन के नलों से गैर-कानूनी तरीके से जोड़ी गईं 18 इलेक्ट्रिक मोटरों को जब्त किया।

यहाँ जलबोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि कुकटपल्ली जोन के ओएंडएम डिवीजन-22, बालाजी नगर वार्ड के धर्म रेड्डी कॉलोनी फेज़-1 में जलापूर्ति के समय जाँच में पाया गया कि उपभोक्ता ने पानी के कनेक्शन की पाइप लाइन से सीधे गैर कानूनी तौर पर मोटर लगाकर पानी भरा है। मोटरों के उपयोग से आस पास के घरों में पानी का प्रेशर कम हो जाता है इसलिए उपभोक्ता को ऐसा नहीं करना चाहिए। सीधे पाइप के कनेक्शन से मोटर लगाना गैर कानूनी है। अगर कोई भी उपभोक्ता इस तरह से अपने नल के कनेक्शन से मोटरें जोड़ते हुए पकड़ा जाता है, तो उसके खिलाफ जलबोर्ड के नियमों के मुताबिक कार्रवाई करते हुए मोटरें जब्त कर ली जाएंगी।

यह भी पढ़ें… ओआरआर पर दुर्घटनाओं में से एक-तिहाई का कारण नींद : सज्जनार

अगर दूसरी बार मोटरें जोड़ी गईं, तो 5 हज़ार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा और केस दर्ज किया जाएगा। इसलिए जलबोर्ड सभी उपभोक्ताओं से अपील करता है कि वे इस प्रकार मोटरों को नलों से सीधे न जोड़ें। अगर पानी कम प्रेशर से आता है या पानी की सप्लाई में कोई और दिक्कत आती है, तो वे अपने आस-पास के संबंधित मैनेजर, डीजीएम और जीएम अधिकारियों से संपर्क करें। इसके अलावा जलमंडली कस्टमर केयर नंबर 155313 पर कॉल करके शिकायत कर सकते हैं। ज़रूरी कार्रवाई ज़रूर की जाएगी और समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button