तेलंगाना सरकार ने की कॉर्पोरेशन प्रमुखों की नियुक्ति

हैदराबाद, तेलंगाना सरकार ने बुधवार को विभिन्न निगमों और सहकारी संस्थाओं में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों पर नियुक्तियों के आदेश जारी किए। इन नियुक्तियों का कार्यकाल पद्भार ग्रहण करने की तिथि से दो वर्षों के लिए रहेगा। सरकार द्वारा जारी अलग अलग आदेशों के अनुसार, ब्राह्मण संक्षेम परिषद में बसवराजू श्रीनिवास को अध्यक्ष तथा पोन्नाडा सुब्रह्मण्य प्रसाद को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
वॉशरमैन कोऑपरेटिव कॉर्पोरेशन लिमिटेड में डॉ. दासारी राजू अजय कुमार अध्यक्ष और बंगारू बाबू उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। ताड़ी टैपर्स कोऑपरेटिव कॉर्पोरेशन लिमिटेड में मोटुकुरी चंद्रशेखर गौड़ अध्यक्ष तथा केसम नागराजू गौड़ उपाध्यक्ष नियुक्त हुए हैं।
इसी प्रकार, पेरिका कोऑपरेटिव कॉर्पोरेशन लिमिटेड में डोंगरी वेंकटेश्वरलु अध्यक्ष और बुडगम श्रीनिवास उपाध्यक्ष, मेरा (मेरु) कोऑपरेटिव कॉर्पोरेशन लिमिटेड में सांगा वेंकटराजम अध्यक्ष तथा एम. लक्ष्मी नारायण उपाध्यक्ष, वाल्मीकि बोया कोऑपरेटिव कॉर्पोरेशन लिमिटेड में गट्टू थिम्मप्पा अध्यक्ष और बोया नागेश उपाध्यक्ष, मुन्नूरकापू कोऑपरेटिव कॉर्पोरेशन लिमिटेड में बोम्मा श्रीराम अध्यक्ष तथा अल्लम भास्कर उपाध्यक्ष, यादव कोऑपरेटिव कॉर्पोरेशन लिमिटेड में एम. रघुनाथ यादव अध्यक्ष और गज्जी भास्कर यादव उपाध्यक्ष, वड्डेरा कोऑपरेटिव कॉर्पोरेशन लिमिटेड में गुंजा रेणुका नारायण अध्यक्ष तथा बत्तुला वेंकटेश उपाध्यक्ष, तेलंगाना हैंडलूम डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड में डुडेम वेंकट रमणा अध्यक्ष और जक्कानी अनीता उपाध्यक्ष बनाया गया है।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद मेट्रो के लिए केंद्रीय मंत्री खट्टर से मिले मुख्यमंत्री रेवंत
कई सहकारी निगमों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष नियुक्त
इसके अलावा कम्मा कॉर्पोरेशन लिमिटेड में बांडी रमेश अध्यक्ष तथा परुचुरी मुरली उपाध्यक्ष, पद्मशाली कोऑपरेटिव कॉर्पोरेशन लिमिटेड में गुडूरु श्रीनिवास को अध्यक्ष, तेलंगाना भट्टराजा कोऑपरेटिव सोसाइटीज फेडरेशन लिमिटेड में सीएच. बालराजू को अध्यक्ष, वेलमा कॉर्पोरेशन लिमिटेड में जुव्वाडी नरसिंग राव को अध्यक्ष, तेलंगाना शिप एंड गोट डेवलपमेंट कोऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड में कोल्ले सरिता को अध्यक्ष, तेलंगाना लाइवस्टॉक डेवलपमेंट एजेंसी (टीजीएलडीए) में चरण कौशिक यादव को अध्यक्ष एवं तेलंगाना तेलुगु अकादमी में प्रो. वेंकट नारायण को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इसके अतिरिक्त सुदिनी रामी रेड्डी को तेलंगाना ग्राम पंचायत ट्रिब्यूनल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि कृष्ण कुमार नागुलुरी और बूसा वेणुगोपाल यादव को सदस्य बनाया गया है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



