तेलंगाना देश के लिए उदाहरण :चामला किरण कुमार रेड्डी

तेलंगाना बना देश के लिए आदर्श, विधानसभा में 42% बीसी आरक्षण पारित
हैदराबाद, कांग्रेस के भुवनगिरी सांसद चामला किरण कुमार रेड्डी ने कहा कि पिछडे वर्गों के लिए 42 प्रतिशत का आरक्षण विधेयक पारित कर तेलंगाना पूरे देश में आदर्श बन गया है।
सांसद किरण कुमार रेड्डी ने आज मीडिया को बताया कि मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने 42 प्रतिशत बीसी आरक्षण बिल को विधानसभा मे पारित कर महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री और उनके सहयोगी मंत्री राज्य के विकास के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत में पहली बार जातिगत जनगणना तेलंगाना में की गई और विधानसभा में एक बिल पेश किया गया।
मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने जातिगत जनगणना पर उठाया ऐतिहासिक कदम
कांग्रेस ने पूरे भारत के रूप में भारत के सामने एक उत्तम उदाहरण प्रस्तुत किया है जबकि दूसरी ओर डबल इंजन वाली सरकार महाराष्ट्र में औरंगजेब के नाम पर हिंसा को प्रोत्साहित कर रही है। कांग्रेस सांसद ने कहा कि तेलंगाना के लोगों को ध्यान देना चाहिए कि मुख्यमंत्री 30, 40 बार केंद्रीय मंत्रियों से मिलने गए क्योंकि राज्य की वित्तीय स्थिति अच्छी नहीं है, लेकिन केंद्र ने सकारात्मक भूमिका नहीं निभाई है। पड़ोसी राज्य जी डबल इंजन सरकार योजनाओं को लागू करने में असमर्थ है, लेकिन तेलंगाना में दृढ़ता के साथ 42 प्रतिशत आरक्षण हासिल करने के लिए विधानसभा में विधेयक पारित किया गया। तेलंगाना के आठ भाजपा सांसदों को प्रधानमंत्री से मिलकर 42% पीसी आरक्षण को संसद में पारित करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम करना चाहिए। तेलंगाना को एक उदाहरण के रूप में लेकर देश भर में बीसी आरक्षण, एससी एसटी उप योजना और एबीसीडी योजनाओं को लागू करना चाहिए।
यह भी पढ़ें– हैदराबाद एयरपोर्ट एएसक्यू बेस्ट एयरपोर्ट अवार्ड
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



