तेलंगाना को जरूरत से अधिक यूरिया : भाजपा

हैदराबाद, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष एन. रामचंदर राव ने स्पष्ट किया कि राज्य में यूरिया की कोई कमी नहीं है और किसानों को घबराने की आवश्यकता नहीं है।


आज सुबह चेवेल्ला लोकसभा क्षेत्र स्थित श्री बालाजी वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए राव ने कहा कि मोदी सरकार ने तेलंगाना को जरूरत से अधिक यूरिया उपलब्ध कराया है। किसानों को पर्याप्त मात्रा में यूरिया मिलेगा। उन्होंने किसानों से किसी भी तरह की अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार, कृषि मंत्री की विफलता की वजह से किसानों को समस्याएं हो रही है। उन्होंने किसानों से यूरिया की कालाबाजारी करने वालों से सावधान रहने और ऐसे मामलों की सूचना पार्टी तक पहुंचाने की जानकारी देते हुए कहा कि जो लोग यूरिया का अवैध भंडारण कर काला बाजार में बेचने की कोशिश करेंगे, उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी।

भाजपा अध्यक्ष रामचंदर राव का कांग्रेस पर वार, किसानों को दी भरोसे की गारंटी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके नेता किसानों में भय फैलाने की राजनीति कर रहे हैं। झूठी खबरें फैलाई जा रही हैं कि यूरिया की कृत्रिम कमी है। असल में, मोदी सरकार के रहते किसानों को किसी प्रकार की समस्या या नुकसान की नौबत ही नहीं आएगी।
रामचंदर राव ने चेवेल्ला में स्थानीय उर्वरक, बीज और कीटनाशक की दुकानों का भी निरीक्षण किया और किसानों की समस्याओं से भी अवगत हुए। कार्यक्रम के दौरान, मोइनाबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का जेसीबी मशीन से लाई गई विशाल माला पहनाकर स्वागत किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button