तेलंगाना ऑयल इंडस्ट्रीज़ एंड ट्रेड असोसिएशन की एजीएम एवं दिवाली स्नेह मिलन संपन्न

हैदराबाद, तेलंगाना ऑयल इंडस्ट्रीज़ एंड ट्रेड असोसिएशन की वार्षिक साधारण सभा एवं दिवाली स्नेह मिलन कार्यक्रम सिद्दिअम्बर बाजार स्थित होटल राजधानी में संपन्न हुआ। आयोजित कार्यक्रम अध्यक्ष सुरेश कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। उन्होने सभी का स्वागत करते हुए दिवाली की शुभकामनाएँ दीं। साथ ही इस वर्ष अच्छे व्यापार की कामना की। उन्होंने वर्तमान में व्यापार की परिस्थिति पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि संघ के पुराने कार्यालय को खाली कर दिया गया है। अब नये कार्यालय पर शीघ्र विचार किया जाएगा।

महामंत्री करोड़ीमल अग्रवाल ने पिछले वर्ष की सभा में पारित प्रस्ताव को पढ़कर सुनाया, जिसे सभा ने सर्वसम्मति से पुन पारित किया। उपाध्यक्ष सच्चिदानंद रेड्डी एवं उपाध्यक्ष पी. शंकर ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएँ देते हुए संघ के कार्यालय की नई जगह लेने का आग्रह किया। सदस्य दीपक कुमार भानुशाली ने मलकपेट की जगह को सुदृढ़ करते हुए नये कार्यालय पर सहमति जताई। अध्यक्ष ने सभा से मंजूरी माँगी और इसे शीघ्रता से पूर्ण करने का आश्वासन दिया। कोषाध्यक्ष कैलाश डालिया ने वर्ष 2024-26 की ऑडिटेड रिपोर्ट प्रस्तुत कर उसे सर्वसम्मति से पारित करवाया।

यह भी पढ़ें… अग्रवाल समाज, एसआर शाखा का दीपावली मिलन एवं अन्नकूट 1 नवंबर को

Ad

ऑडिटर नियुक्ति और दिवाली व्यापार समिति बैठक

सभा संचालक श्रीगोपाल सोनी ने चालू वित्त वर्ष के लिए सीए नवीन कुमार अग्रवाल को ही ऑडिटर रखने का प्रस्ताव किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। सहमंत्री गौतमचन्द जैन ने दीपावली की शुभकामनाएँ देते हुए स्वच्छ व्यापार एवं सरकार द्वारा निकाली गई विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए समिति गठित कर दिशा-निर्देश का आह्वान किया। उन्होंने संघ की ओर से ब्लैंकेट मेडिकल इंश्योरेंस का सुझाव देते हुए इस वर्ष व्यापार टूर निकालने का आश्वासन दिया। करोड़ीमल नरसिंगपुरिया व लालचंद ने दिवाली की शुभकामनाएँ देते हुए विचार रखे। श्रीगोपाल सोनी ने आभार व्यक्त किया।

अवसर पर उपाध्यक्ष पी. शंकर, सहमंत्री गौतमचन्द गुगलिया, निदेशक अशोक कुमार सारड़ा, नवीन कुमार केड़िया, बी. शिव कुमार, एम. भिक्षापति, श्रीगोपाल सोनी, श्रीनिवास असावा, विशेष आमंत्रित दीपक कुमार भानुशाली, नंदकिशोर देवड़ा सहित 100 सदस्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button