दस महीने की बच्ची केरल की सबसे कम उम्र की अंगदाता बनी

तिरुवनंतपुरम, केरल में सबसे कम उम्र की अंगदाता बनी 10 महीने की बच्ची के निधन पर शनिवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर और मुख्यमंत्री पिनराई विजयन सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने शोक व्यक्त किया और माता-पिता द्वारा उसके अंगदान करने के निर्णय की सराहना की।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने माता-पिता के इस उदार भाव को दया का एक असाधारण कार्य और पूरी मानवता के लिए एक संदेश बताया। आलिन शेरिन अब्राहम पाँच फरवरी को कोट्टायम के पल्लम के पास एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहाँ पर बृहस्पतिवार को चिकित्सकों ने उसे थ्रेन डेड घोषित कर दिया था।

अधिकारियों ने बताया कि उसके माता-पिता की सहमति से उसके छह अंगों को दान किया गया, जिससे वह राज्य की सबसे कम उम्र की अंगदाता बन गई। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि वह अरुण अब्राहम और शेरिन एन जॉन के फैसले से बेहद भावुक हैं, जिन्होंने एक दुर्घटना में अपनी बेटी की दुखद मृत्यु के बाद उसके छह अंग दान करने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि अपने निस्वार्थ निर्णय से उन्होंने दूसरों को जीवन और आशा का उपहार दिया है। नन्ही आलिन की आत्मा को शाश्वत शांति मिले। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएँ।

करुणा का एक अभूतपूर्व कार्य जो केरल की सच्ची भावना को दर्शाता है

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि सड़क दुर्घटना में बच्ची की मौत से सभी लोग गहरे सदमे में हैं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में कहा कि असहनीय पीड़ा के बीच, उसके माता-पिता ने उसके अंग दान करने का फैसला किया। केरल की सबसे कम उम्र की अंगदाता बनकर, नन्ही आलिन ने पाँच अन्य लोगों को नया जीवन दिया है करुणा का एक अभूतपूर्व कार्य जो केरल की सच्ची भावना को दर्शाता है।

केरल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस विधायक वी. डी. सतीशान ने भी आलिन की मृत्यु को हृदयविदारक बताया और कहा कि माता-पिता का यह निर्णय पूरी मानवता के लिए एक संदेश है। (भाषा) 

यह भी पढ़ेआरएसएस और मनुस्मृति की विचारधारा पर आगे बढ़ रहे हैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी : खरगे

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button