माँ बनभौरी वालीजी का 8वाँ अमृतमहोत्सव 1 फरवरी को
हैदराबाद, माँ बनभौरी परिवार भाग्यनगर द्वारा आगामी 1 फरवरी को हरियाणा भवन, पैराडाइज में माँ बनभौरी वालीजी के 8वें अमृतमहोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में आज बैठक होटल ताज बेल्सन, सिकंदराबाद में आयोजित की गयी।
यहाँ मंडल के सुशील मित्तल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अवसर पर मलकाजगिरि के सांसद ईटेला राजेंद्र मुख्य अतिथि के रूप में, गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह विशेष अतिथि के रूप में, जामबाग पार्षद राकेश जयसवाल, भाजपा नेता मेघारानी अग्रवाल, गोविंद नारायण राठी, महेश बैंक के चेयरमैन सीए मुरली मनोहर पलोड, बीआरएस नेता जी. नागेश, पवन गुरु, पूर्व पार्षद रेणु सोनू, हरियाणा सेवा संघ के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद और हरियाणा नागरिक संघ के अध्यक्ष सुरेन्द्र केड़िया सम्माननीय अतिथि के रूप में भाग लेंगे।
यह भी पढ़ें… वन तेलंगाना बटालियन एनसीसी : युवा आपदा मित्र ट्रेनिंग कैंप का समापन
कार्यक्रम में कोरबा (छत्तीसगढ़) की समता अग्रवाल माताजी के मंगलपाठ का वाचन करेंगी। चंडीगढ़ के सन्नी लक्खा भजन प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 2.15 बजे होगी। रात 8 बजे से भंडारा-प्रसाद का आयोजन किया जाएगा। बैठक में सुशील मित्तल, रमेश मित्तल, संजीव गर्ग, रतनलाल सिंघल, ओमप्रकाश बंसल, हरीश गर्ग, सुनील गर्ग, संदीप सोनी, एडवोकेट अनिरुद्ध कौशिक, सुभाष सिंघल, कपिल गर्ग व अन्य ने भाग लिया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।






