श्री शांतिनाथ जिनेश्वरधाम ध्वजारोहण महोत्सव में दिखा भक्तों का उत्साह

हैदराबाद, काचीगुड़ा स्थित श्री अचलगच्छ जैन संघ संचालित श्री शांतिनाथ जिनेश्वरधाम मंदिर की 25वीं वर्षगांठ के अंतर्गत 26वाँ ध्वाजारोहण महोत्सव भव्यता एवं उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। यहाँ जारी संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में श्री अचलगच्छ जैन संघ हैदराबाद के चेयरमैन रमणीक नागड़ा एवं मैनेजिंग ट्रस्टी पोपटलाल छेडा ने बताया कि दक्षिण दीपक श्री कलाप्रभसागर सूरीश्वरजी म.सा के आशीर्वाद से श्री चारूदर्शनाश्रीजी म.सा., श्री कैवल्यदर्शनाश्रीजी म.सा. आदि ठाणा 2 की निश्रा में श्री शांतिनाथ जिनेश्वरधाम मंदिर जिनालय की 25वीं वर्षगाँठ एवं 26वें ध्वजारोहण का कार्यक्रम श्री सत्तरभेदी पूजन, ध्वजारोहण विधि के साथ आरंभ हुआ।

ट्रस्टी अनीश छेडा ने बताया कि श्री शांतिनाथ प्रभु ध्वजा लाभार्थी सेठ मणिकांत मेघजी मोमाया परिवार, श्री श्रेयांसनाथ प्रभु ध्वजा लाभार्थी सेठ लीलाधर जीवराज नागड़ा परिवार, श्री नमिनाथ प्रभु ध्वजा लाभार्थी सेठ लक्ष्मीचंद मेघजी नागड़ा परिवार, श्री वासुपूज्य स्वामी ध्वजा लाभार्थी सेठ दामजी जीवराज नागड़ा परिवार, पुराने मूलनायक श्री शांतिनाथ भगवान ध्वजा के लाभार्थी सेठ मणिकांत मेघजी मोमाया परिवार द्वारा ध्वजारोहण किया गया। स्वामीवात्सल्य का आयोजन ध्वजारोहण के कायमी लाभार्थी परिवार की ओर से किया गया। आंगी मंडल द्वारा परमात्मा की भव्य आंगी रचाई गई।

यह भी पढ़ें… सिकंदराबाद ज्ञानशालाओं में कन्वोकेशन और मेडल समारोह का भव्य आयोजन

अवसर पर पक्षाल, केसर, पुष्प और अखंड दीपक पूजा का आयोजन

ट्रस्टी विपुल गाला ने बताया कि अवसर पर पक्षाल पूजा, केसर पूजा, पुष्प पूजा, अखंड दीपक आदि के वार्षिक चढ़ावे बुलाये गये, जिसमें वासक्षेप पूजा का लाभ कस्तूरबेन मणिलाल मारू ह आशाबेन चंद्रशेखर, पक्षाल पूजा का लाभ मोंघीबेन लक्ष्मीचंद नागडा परिवार ह मनीषाबेन मोहनलाल गाला – नरेडी कच्छ, अंगलूछना का लाभ कोकिलाबेन जयेन्द्रभाई शाह परिवार, चंदन पूजा का लाभ वनिताबेन भरत जेठालाल गाला – देशलपर कंठी कच्छ, पुष्प पूजा का लाभ कुमारी मायरा रचित नागडा ह हर्षाबेन विजय नागडा परिवार – वरंडी मोटी कच्छ, धुप पूजा का लाभ भीकमचंद राजेश पूरब पोकरणा परिवार, घृत (दीपक) पूजा का लाभ हर्षाबेन विजय दामजी जीवराज खिंयशी नागडा परिवार, अष्ट प्रकारी सर्व सामग्री का लाभ मीनाक्षी मोनिक धरमशी परिवार को प्राप्त हुआ। विधिविधान के लिये मुंबई से विधिकार राजाभाई नंदू, मुंबई अपनी संगीत मंडली के साथ पधारे।

कार्यक्रम में पोपटलाल छेडा, शांतिलाल मामणिया, हेमांग मोमाया, अनीश छेडा, विपुल गाला, पूर्व पार्षद दिड्डी रामबाबू, बीजेपी नेता दिनेश गोसर, रिद्धीश जागीरदार, भावीन सोनावाला, योगेश गोसर, धवल शाह, राजीव मामणिया, जयेश नागडा, प्रवीण काराणी, रतिलाल छेडा, गुलाब मोता, मोहन गाला, देवचंद गाला, लहेरचंद लोडाया, मोनिक धरमशी, प्रदीप संघवी, शांतिलाल मारू, विजय जागीरदार, चंद्रकांत शाह, सुभाष खंडोर, जसराज देवड़ा धोका, भवानजीभाई पासड, नवीन मारू, प्रदीप नागडा, पीयुष नागडा, हरेश सावला, विपुल गाला, गौरव गडा, मणिलाल सावला, प्रवीण छेडा, जितेन्द्र गडा, सुरेश गाला, हितेन छेडा, मिहिर छेडा, लता मोमाया, हर्षाबेन नागडा, भावना नागडा, जया जागीरदार, भानुबेन गाला, कुसुम गोसर, दम्यंती गडा, जयश्री संघवी, ज्योति मोता, हेमा काराणी, वैशाली शाह, रश्मि लोडाया, अवनी छेडा, खुशाली नागडा, झेनी मोमाया, हर्षिता सोनावाला, मनीषा गाला, विमलाबेन भेदा व अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button