युवाओं को नौकरी माँगने वाला नहीं, नौकरी देने वाला बनाना लक्ष्य: रामचंदर
हैदराबाद, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष एन. रामचंदर राव ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार का मुख्य उद्देश्य देश के युवाओं को नौकरी तलाशने वाले से आगे बढ़ाकर रोजगार देने वाला बनाना है।
यहाँ डॉ. शोभा फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित जॉब मेला में भाग लेने के बाद मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए रामचंदर राव ने कहा कि कहा कि वर्तमान में युवाओं को केवल सरकारी या सार्वजनिक क्षेत्र की नौकरियों पर निर्भर नहीं रहना चाहिए, बल्कि अपनी प्रतिभा के बल पर स्टार्टअप्स के जरिए रोजगार सृजन की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार स्टार्टअप इंडिया और स्टैंड-अप इंडिया जैसी योजनाओं के माध्यम से युवाओं को उद्यमी बनाने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि मुद्रा योजना के जरिए महिला उद्यमियों के लिए व्यापक अवसर उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे महिलाएँ आत्मनिर्भर बन रही हैं और रोजगार सृजन में भागीदारी निभा रही हैं।
यह भी पढ़ें… पर्यटन परियोजनाओं के लिए समयबद्ध कार्य योजना बनाने के निर्देश
रामचंदर राव ने फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन बेरोजगार युवाओं के लिए उम्मीद और भरोसे का बड़ा माध्यम बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि सैकड़ों युवाओं को रोजगार के अवसर मिलते देखना संतोषजनक है। जॉब मेले में इंजीनियरिंग, ग्रेजुएशन, फार्मेसी और पैरामेडिकल जैसे विभिन्न क्षेत्रों के बेरोजगार युवाओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। पात्र अभ्यर्थियों को मौके पर ही इंटरव्यू लेकर ऑफर लेटर प्रदान किए गए।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



