दि हैदराबाद किराणा मर्चेंट्स असोसिएशन ने शुभ मुहूर्त व्यापार के साथ किया दीपावली मिलन

हैदराबाद, दि हैदराबाद किराणा मर्चेंट्स असोसिएशन, बेगम बाजार द्वारा दीपावली मिलन एवं शुभ मुहूर्त व्यापार का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम माँ लक्ष्मी की पूजा व आरती की गयी। मंचीय कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष दामोदरदास विजयवर्गीय ने सदस्यों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। मंत्री अविनाश देवड़ा ने बधाई देते हुए संस्था में हो रही गतिविधियों पर प्रकाश डाला तथा आगे के कार्यक्रमों में सहयोग करने की सभी से अपील की।

पूर्व अध्यक्ष घनश्याम भाटी, लक्ष्मीनारायण राठी ने भी सभी को दीपावली की बधाई प्रेषित की। दीपावली शुभ मुहूर्त व्यापार में सर्वप्रथम लौंग, काली मिर्च, दालचीनी, सोंठ, शाहजीरा, खसखस, बादाम अमेरिकन, जीरा, राई, मेथी, तिल्ली का व्यापार संस्था के सदस्यों ने आपस में बड़े जोर-शोर से किया।

यह भी पढ़ें… कार्तिक अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने की गौसेवा

अवसर पर संस्था के परामर्शदाता राकेश अग्रवाल, रमेश संकलक रामसा, कोषाध्यक्ष कमल जैन, सह कोषाध्यक्ष देवेंद्र सांखला, इंटरकॉम के निदेशक राज सिंह पंवार, कैलाश मंत्री संस्था के सदस्य रमेश सांकला, दिलीप डागा, राधेश्याम भाटी, पुखराज भाटी, अशोक भूतड़ा, हंसराज भाटी, नवनीत देवड़ा, रमेश वायकर, सुंदरलाल भाटी, दिनेश देवड़ा, सुरेश भाटी, पुरुषोत्तम मारोठिया, हुकमीचंद कच्छवाह, दुलीचंद टाक, दुलीचंद कच्छवाह, उमेश टाक, नटवरलाल पेटल, भूरालाल भाटी, ओमप्रकाश, कुशल जैन, सुशील जैन, गोपाल मूंदड़ा, राजगोपाल करवा, नरेश कच्छवाह, भगवान दास मूंदड़ा, शरद अट्टल, अशोक बजाज, संजय अग्रवाल, पिंटू बेद, अंकित पटेल, दीपक बंग, अश्विन ठक्कर, कमल आच्छा एवं अन्य की उपस्थिति रही। मंच संचालन कमल जैन द्वारा किया गया। देवेंद्र सांखला के धन्यवाद ज्ञापन एवं अल्पाहार के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button